Home » जयपुर » भाजपा कोर कमेटी की बैठक में विभिन्न अभियानों और संगठनात्मक गतिविधियों की हुई समीक्षा:डॉ अरूण चतुर्वेदी

भाजपा कोर कमेटी की बैठक में विभिन्न अभियानों और संगठनात्मक गतिविधियों की हुई समीक्षा:डॉ अरूण चतुर्वेदी

राज्यसभा चुनावों में कार्यकर्ताओं की सक्रियता,संगठन के प्रति निष्ठा एवं पार्टी हित को ध्यान में रखते हुए प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रत्याशी चयन के लिए अधिकृत:डॉ अरूण चतुर्वेदी

न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा
जयपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ अरूण चतुर्वेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में प्रदेशभर में चल रहे विभिन्न अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में राजस्थान सरकार द्वारा किसानों के हितों को लेकर निकाली जा रही ग्राम रथ यात्रा पर संतोष व्यक्त किया गया।डॉ चतुर्वेदी ने कहा कि इसके माध्यम से सरकार किसानों तक अपनी योजनाओं और संकल्पों को प्रभावी रूप से पहुंचाने में सफल हो रही है।बैठक में नीट परीक्षा प्रकरण पर भी विस्तार से चर्चा हुई।कांग्रेस द्वारा इस विषय पर राजनीति किए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया गया। कोर कमेटी ने कहा कि नीट परीक्षा में अनियमितताओं की शुरुआत नासिक से हुई, जो आगे पुणे, गुरुग्राम होते हुए देशभर तक पहुंची।इसके बावजूद कांग्रेस, विशेषकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, इस मुद्दे को राजनीतिक रंग देने का प्रयास कर रहे हैं। जब कि केंद्र सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए परीक्षा रद्द की तथा मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी।अशोक गहलोत सरकार के समय राजस्थान में रीट परीक्षा प्रकरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगातार सीबीआई जांच की मांग की गई थी,लेकिन उस समय जांच नहीं कराई गई। भाजपा सरकार बनने के बाद इस मामले से जुड़े तारों को जोड़ते हुए दोषियों को कटघरे में खड़ा करने का कार्य किया गया।

डॉ अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि बैठक में अधिकांश सदस्य भौतिक रूप से उपस्थित रहे। कुछ वरिष्ठ नेता अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों एवं अन्य कारणों से वर्चुअल माध्यम से बैठक में जुड़े।इनमें सी.पी. जोशी,अर्जुनराम मेघवाल,अलका गुर्जर एवं सतीश पूनिया शामिल रहे।भूपेंद्र यादव तकनीकी कारणों से बैठक में शामिल नहीं हो सके, लेकिन उनका दूरभाष पर संवाद हुआ।पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने निकट संबंधी के अस्वस्थ होने के कारण संदेश प्रेषित कर बैठक के प्रति अपनी शुभकामनाएं दीं।इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़,मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा,वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड,उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, डॉ प्रेमचंद बैरवा,केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत,भागीरथ विश्नोई,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी उपस्थित रहे।

डॉ चतुर्वेदी ने कहा कि बैठक में भाजपा के प्रदेशभर में चल रहे संगठनात्मक प्रशिक्षण वर्गों की भी समीक्षा की गई।वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा प्रशिक्षण वर्गों में सहभागिता और संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन पर संतोष व्यक्त किया गया। बैठक में अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण बढ़ रही पेट्रोल-डीजल कीमतों पर भी चर्चा हुई।रूस-यूक्रेन संकट तथा वैश्विक परिस्थितियों के कारण दुनिया के अधिकांश देशों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 50 से 120 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है, जबकि भारत में यह वृद्धि मात्र लगभग 3 प्रतिशत रही है। केंद्र सरकार ने पिछले चार महीनों तक सब्सिडी देकर आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त भार नहीं पड़ने दिया।कांग्रेस इस विषय पर भी केवल राजनीति कर रही है। अशोक गहलोत सरकार के समय भाजपा ने वैट में राहत देने की मांग की थी,लेकिन उस समय कोई कदम नहीं उठाया गया। वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार ने दो बार राहत देकर आमजन पर प्रभाव कम करने का प्रयास किया है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ अरूण चतुर्वेदी ने कहा कि बैठक में राज्यसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई।उपस्थित एवं वर्चुअल रूप से जुड़े सभी सदस्यों ने कार्यकर्ताओं की सक्रियता,संगठन के प्रति निष्ठा एवं पार्टी हित को ध्यान में रखते हुए प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को अधिकृत किया कि वे विचार-विमर्श कर उपयुक्त नाम केंद्रीय चुनाव समिति को भेजें।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने अजमेर से नई साप्ताहिक ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

मंत्री भगीरथ चौधरी ने यात्रियों से किया संवाद केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री और स्थानीय सांसद भागीरथ चौधरी के प्रयासों से