Home » राजस्थान » वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान 2026 का भव्य शुभारंभ

वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान 2026 का भव्य शुभारंभ

कोटपूतली-बहरोड़ जिला प्रभारी मंत्री विजय सिंह चौधरी ने सांगटेडा के पीला जोहड़ से किया अभियान का आगाज

जल व वृक्ष पूजन, कलश यात्रा, पौधारोपण, जल संरक्षण संकल्प एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों के साथ हुई शुरुआत

“जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता” — प्रभारी मंत्री

न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा
जयपुर। प्रदेश में जल संरक्षण, भूजल पुनर्भरण एवं पर्यावरण संवर्धन को जन आंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रेरणा एवं पहल पर गंगा दशहरा के पावन अवसर पर सोमवार को कोटपूतली-बहरोड़ में “वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान 2026” का जिला स्तरीय शुभारंभ ग्राम सांगटेडा स्थित पीला जोहड़ से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री तथा कोटपूतली-बहरोड़ जिला प्रभारी मंत्री विजय सिंह चौधरी रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ कोटपूतली-बहरोड़ के पीला जोहड़ पर विधिवत जल एवं वृक्ष पूजन तथा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पीपल, नीम एवं बरगद के पौधों का पौधारोपण किया गया। महिलाओं द्वारा पारंपरिक कलश यात्रा निकालकर जल संरक्षण एवं भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं आमजन को पीपल के पौधों का वितरण भी किया गया।इस अवसर पर जिला प्रभारी मंत्री विजय सिंह चौधरी ने उपस्थित जनसमूह को जल संरक्षण का संकल्प दिलाते हुए जल स्रोतों के संरक्षण, वर्षा जल संचयन एवं अधिकाधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया।जिला प्रभारी मंत्री विजय सिंह चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि जल ही जीवन का आधार है और आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य देने के लिए जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा 25 मई से 5 जून तक चलाया जा रहा “वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान” केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी का अभियान है।उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वज जल संचयन एवं संरक्षण की परंपराओं को जीवन का हिस्सा मानते थे। आज आवश्यकता है कि हम पुनः उन परंपराओं को अपनाते हुए वर्षा जल का अधिकतम संग्रहण करें तथा कुएं, बावड़ी, तालाब, टांके एवं अन्य जल स्रोतों को संरक्षित करें।उन्होंने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा पूर्व अभियान में 10 करोड़ से अधिक पौधे लगाकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की गई थी। इस वर्ष भी अधिकाधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए एवं उसकी नियमित देखभाल का संकल्प ले।संभागीय आयुक्त एवं जिला प्रभारी सचिव वी. सरवण कुमार ने कहा कि भारतीय संस्कृति में जल स्रोतों एवं वृक्षों को देवतुल्य माना गया है। उन्होंने कहा कि सह-अस्तित्व की भावना के साथ जल एवं पर्यावरण संरक्षण को जीवनशैली का हिस्सा बनाना आवश्यक है। उन्होंने आमजन से अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा इसे जन आंदोलन का स्वरूप देने की अपील की।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नाल एयरपोर्ट पर किया स्वागत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नाल एयरपोर्ट पर किया स्वागत न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा