Home » राजस्थान » बीकानेर » मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जल संरक्षण की परम्परा को किया पुनर्जीवित:खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जल संरक्षण की परम्परा को किया पुनर्जीवित:खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री

बीकानेर जिले में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ शुरू मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास रहे मौजूद,पर्यावरण संरक्षण की दिलाई शपथ

न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा
जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की जल और पर्यावरण संरक्षण की अभिनव मुहिम के रूप में ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ सोमवार को बीकानेर जिले में शुरू हुआ।अभियान का शुभारम्भ समारोह आरएसी की दसवीं बटालियन परिसर में हुआ।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि मरूस्थलीय क्षेत्र के लोग बूंद-बूंद पानी की कीमत समझते हैं। यहां जल संरक्षण और जल संग्रहण की पुरातन परम्परा रही है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में इस परम्परा को पुनः प्रारम्भ किया गया है। आने वाले समय में इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को इस मुहिम से जुड़ना चाहिए।मंत्री गोदारा ने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से आमजन में पौधारोपण के प्रति जागरुकता आई है। मरूस्थलीय क्षेत्र में भी हरियाली बढ़ी है और औसत वर्षा में भी इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि अभियान से जुड़े सभी विभाग पूर्ण गंभीरता से कार्य करें तथा पर्यावरण दिवस तक इस जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास हो।

      *मुख्य सचिव ने दिलाई शपथ*

इस दौरान मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास ने सभी प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण से संबंधित शपथ दिलाई। लकार्यक्रम के अंत में खाद्य मंत्री गोदारा, मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास सहित अन्य अतिथियों ने पौधारोपण किया।संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा ने जल संरचनाओं के संरक्षण का आह्वान किया और कहा कि जल के बिना कल की कल्पना नहीं की जा सकती।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नाल एयरपोर्ट पर किया स्वागत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नाल एयरपोर्ट पर किया स्वागत न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा