Home » राजस्थान » जयपुर में साड़ी की दुकान में भीषण आग:दो किलोमीटर तक दिखा धुआं, सात दमकलों ने 5 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

जयपुर में साड़ी की दुकान में भीषण आग:दो किलोमीटर तक दिखा धुआं, सात दमकलों ने 5 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

विद्याधर नगर इलाके में बुधवार देर रात साड़ी की दुकान में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी भयानक थी की करीब 2 किलोमीटर तक आग और धूआं दिखाई दिया। आग की सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

देर रात तक आग बुझाने के लिए दमकलकर्मी लगे रहें।
देर रात तक आग बुझाने के लिए दमकलकर्मी लगे रहें।
आग की लपटे ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर में तेजी से फैल गई।
आग की लपटे ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर में तेजी से फैल गई।

5 घंटे में पाया आग पर काबू

आग इतनी विकराल थी कि इसे बुझाने के लिए सात दमकल की गाड़ियां मौके पर लगाई गईं। दमकलकर्मियों ने करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। घटना के दौरान इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन कल से:जयपुर निगम के लिए 15 RO ऑफिस बनाए; पाली नगर निगम, फतेहपुर नगर परिषद में वोटिंग की डेट बदली

प्रदेश में नगरीय निकाय (नगर निगम, नगर ​परिषद और नगर पालिका) चुनावों की कल (27 अगस्त) कल लोकसूचना जारी होने