सीकर जिले में 10 साल के बच्चे के साथ कुकर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। गांव का ही रहने वाला आरोपी युवक बाइक पर बैठाकर बच्चे को अपने साथ ले गया। इसके बाद कुकर्म की कोशिश की। बच्चे ने घर जाकर परिजनों को पूरी बात बताई। अब पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पांचवी कक्षा में पढ़ने वाले 10 साल के बच्चे के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनका बेटा 25 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे गांव में था। इसी दौरान गांव का रहने वाला एक युवक वहां पर आया। जो उनके बेटे को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।
बच्चे के शोर मचाने पर भागा आरोपी
आरोपी युवक गांव की ही एक सुनसान जगह पर बच्चे को अपने साथ लेकर चला गया। जहां उसने कुकर्म करने के लिए कपड़े उतारे। लेकिन बच्चे के शोर मचाने पर आरोपी वहां से फरार हो गया।
घटना के बाद मायूस होकर 10 साल का बच्चा घर आया और परिजनों को बताया कि गांव के ही रहने वाले अंकल ने उसके साथ गलत काम करने की कोशिश की। 10 साल के बच्चे के पिता ने पुलिस में शिकायत दी है।
पुलिस ने एससी-एसटी, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच डीएसपी रैंक के ऑफिसर कर रहे हैं।
Author: newsinrajasthan
NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.





