Home » राष्ट्रीय » दिल्ली पीजी हादसा- मलबे से एक और शव मिला:अब तक 7 मौतें; बेसमेंट में तोड़फोड़ से गिरी थी 5 मंजिला बिल्डिंग

दिल्ली पीजी हादसा- मलबे से एक और शव मिला:अब तक 7 मौतें; बेसमेंट में तोड़फोड़ से गिरी थी 5 मंजिला बिल्डिंग

दिल्ली में रविवार दोपहर गिरी इमारत का मलबा अभी भी हटाया जा रहा है। सोमवार को मलबे से एक और शव मिला है। हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है और 12 लोगों को बचाया गया है।

5 लोग गंभीर घायल हैं, जिन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है। रेस्क्यू डॉग और कैमरे के सहायता से लोगों की तलाश की जा रही है।

मालिक हरिराम बंसल फरार है। दिल्ली पुलिस ने उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। उसे पकड़ने के लिए 10 टीमें बनाई हैं। साउथ कैंपस थाने में हरिराम के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, इमारत की देखरेख में लापरवाही और लोगों की सुरक्षा खतरे में डालने के आरोप में केस दर्ज किया था।

हादसा दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस के पास सत्य निकेतन में रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ। गिरी हुई इमारत करीब 40 साल पुरानी थी। दिल्ली नगर निगम (MCD) के रिकॉर्ड में इस इमारत को खतरनाक घोषित नहीं किया गया था।

स्थानीय लोगों के मुताबिक इमारत के बेसमेंट में पिछले 7 दिनों से तोड़फोड़ का काम चल रहा था। बेसमेंट पहले से कमजोर था और उसमें पानी भी भरा हुआ था। खुदाई के दौरान एक पिलर खिसक गया, जिससे पूरी इमारत ढह गई। हादसे के समय वहां काम कर रहे मजदूर भी मलबे में दब गए।

हादसे से लेकर रेस्क्यू तक की 7 तस्वीरें

दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार को दोपहर 1.30 बजे बिल्डिंग गिरी
दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार को दोपहर 1.30 बजे बिल्डिंग गिरी
हादसे के बाद पूरी बिल्डिंग मलबे में बदल गई।
हादसे के बाद पूरी बिल्डिंग मलबे में बदल गई।
स्थानीय लोग और प्रशासन रेस्क्यू में जुटे। शुरुआत में हाथ से ही मलबा हटाया गया, थोड़ी देर में मशीनें आईं।
स्थानीय लोग और प्रशासन रेस्क्यू में जुटे। शुरुआत में हाथ से ही मलबा हटाया गया, थोड़ी देर में मशीनें आईं।
मलबे में कई छात्र फंस गए, जिनका मलबा हटाकर रेस्क्यू किया गया।
मलबे में कई छात्र फंस गए, जिनका मलबा हटाकर रेस्क्यू किया गया।
घायलों और मृतकों को निकाला गया और अस्पताल भेजा गया।
घायलों और मृतकों को निकाला गया और अस्पताल भेजा गया।
रात-भर रेस्क्यू ऑपरेशन चालू रहा, सुबह भी मलबा हटाया जा रहा है।
रात-भर रेस्क्यू ऑपरेशन चालू रहा, सुबह भी मलबा हटाया जा रहा है।
NDRF की टीम स्निफर डॉग की मदद से मलबे में दबे लोगों की तलाश कर रही है।
NDRF की टीम स्निफर डॉग की मदद से मलबे में दबे लोगों की तलाश कर रही है।

हादसे के बाद हुए एक्शन…

  • बिल्डिंग के मालिक का नाम हरिराम बंसल है, जो गुरुग्राम में रहता है। पुलिस ने मामले में गैर इरादतन हत्या और लापरवाही की धाराओं FIR दर्ज कर ली है।
  • दिल्ली मेयर प्रवेश वाही ने कहा कि 4 मंजिल से ज्यादा वाले सभी अवैध निर्माणों को तत्काल सील किया जाएगा। दोषी अधिकारियों को बर्खास्त किया जाएगा।
  • दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सत्य निकेतन में पीजी गिरने की घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं।
  • 6 सितंबर के MCD के एक ऑर्डर में सत्य निकेतन में बनी सभी जर्जर और खतरनाक इमारतों को गिराने का नोटिस लगा दिया गया है।
  • इमारत के पास बनी एक दूसरी बिल्डिंग को भी खाली करा लिया गया है। उसमें दरारें दिखाई दी हैं। रेस्क्यू टीम के मुताबिक, मलबा हटाने के दौरान इस बिल्डिंग के भी गिरने का खतरा है। इसे सुरक्षित रखने के लिए सपोर्ट देने वाले पिलर लगाए जा रहे हैं।
newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सांप के काटने से दो बहनों की मौत:बच्चियों के रोने पर मां ने देखा तो सांप भाग रहा था, राखी पर ननिहाल आई थीं

भीलवाड़ा जिले में सांप के काटने से दो बहनों की मौत हो गई। कृष्णा (5) और भावना (2) मां ज्ञानी