Home » राजस्थान » अजमेर » अलवर में 3 वाहनों की टक्कर में 2 लोगों की मौत, एक गंभीर घायल

अलवर में 3 वाहनों की टक्कर में 2 लोगों की मौत, एक गंभीर घायल

अलवर: अलवर के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र कलसाडा के पास 3 वाहनों की टक्कर में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि गंभीर घायल महिला का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक बृजकिशोर, मनीष और उसकी पत्नी चांदनी बाइक से मालाखेड़ा की ओर आ रहे थे.

कलसाड़ा के पास ट्रक और कार की चपेट में आने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए. जिस पर बृजकिशोर की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं गंभीर घायल मनीष और उसकी पत्नी चांदनी को अलवर रैफर कर दिया. इस दौरान गंभीर स्थिति होने के चलते मनीष को जयपुर रैफर कर दिया.

जहां जयपुर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. जिसके शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया. वहीं घटना में गंभीर रुप से घायल मनीष की पत्नी चांदनी का जिला अस्पताल में इलाज जारी है. वहीं पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS