उदयपुरः भजनलाल सरकार के कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी को जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है. कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी को व्हाट्सएप ग्रुप में मैसेज के जरिए धमकी दी. मैसेज में खराडी को अपशब्द और जान से मारने की धमकी दी गई है.
धमकी के जरिए मंत्री खराड़ी को आज गोरकुंडा माताजी मंदिर नहीं आने की हिदायत दी गई. धमकी के बाद मंत्री खराड़ी ने पुलिस को सूचना दी. जिसपर कोटड़ा थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को एक घंटे में डिटेन किया. फिलहाल आरोपी से पुलिस की पूछताछ जारी है. थानाधिकारी अशोक सिंह मामले की जांच कर रहे है.
Author: Kashish Bohra
Post Views: 195






