Home » राजस्थान » रबी सीजन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज करेंगे बिजली आपूर्ति की समीक्षा, कोयला संकट समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

रबी सीजन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज करेंगे बिजली आपूर्ति की समीक्षा, कोयला संकट समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

जयपुरः राजस्थान में रबी फसल के सीजन में बिजली आपूर्ति को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गंभीर नजर आ रहे है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज बिजली आपूर्ति की समीक्षा बैठक करेंगे. दोपहर 2 बजे CMO में हाईलेवल बैठक प्रस्तावित की गयी है.

इस दौरान प्रमुख ऊर्जा सचिव भास्कर ए सावंत, जयपुर डिस्कॉम एमडी RN कुमावत समेत ऊर्जा विभाग के आला अधिकारी बैठक में मौजूद रहेंगे. बैठक में बिजली आपूर्ति, कोयला संकट, पावर प्लांट्स के ओएंडएम को लेकर चर्चा की जाएगी.

बता दें कि बिजली आपूर्ति और कोयला संकट इस बैठक का अहम मुद्दा भी रहने वाले है. जहां बिजली के संकट, कोयला संकट और बिजली के सुचारू रूप से संचालन पर चर्चा की जाएगी. ताकि आने वाले दिनों में किसानों के साथ ही आम आदमी को भी किसी प्रकार की समस्या से नहीं गुजरना पड़े.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

“बल्लूपुरा में इकोलॉजिकल जोन पर निर्माण का विवाद, अवैध वेयरहाउस पर उठे सवाल”

इकोलॉजिकल जोन में अवैध वेयरहाउस निर्माण चर्चा में, नियमों की अनदेखी के आरोप न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। राजधानी