Home » राजस्थान » खत्म हुआ बरसों का इंतजार,5 पाक विस्थापितों को मिली भारतीय नागरिकता की सौगात

खत्म हुआ बरसों का इंतजार,5 पाक विस्थापितों को मिली भारतीय नागरिकता की सौगात

खबर जयपुर से है जहां इस मौके पर संजय कुमार,सुनीता,हर्षा, निशा एवं राजेश कुमार को भारतीय नागरिकता प्रमाण-पत्र की सौगात मिली।नागरिकता प्रमाण-पत्र मिलने के बाद संजय कुमार ने जिला प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि आज कई सालों का लंबा इंतजार खत्म हुआ है और आज हम फक्र के साथ कह सकते हैं कि हम भारतीय हैं।
इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलक्टर अब्बू सुफियान ने भारतीय नागरिकता हासिल करने वाले सभी पाक विस्थापितों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि जिला प्रशासन नागरिकता के आवेदनों पर प्राथमिकता से नियमानुसार कार्यवाही कर प्रमाण-पत्र जारी करता है ताकि आवेदक किसी भी परेशानी का सामना ना करना पड़े।

साथ ही उन्होंने बताया कि अब तक कुल 299 पात्र आवेदकों को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र जारी किया जा चुका है।भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी विशाल जांगिड़ भी नागरिकता प्रमाण पत्र वितरण समारोह में उपस्थित रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

“बल्लूपुरा में इकोलॉजिकल जोन पर निर्माण का विवाद, अवैध वेयरहाउस पर उठे सवाल”

इकोलॉजिकल जोन में अवैध वेयरहाउस निर्माण चर्चा में, नियमों की अनदेखी के आरोप न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। राजधानी