Home » राजस्थान » अलवर में PNB शाखा का ATM उखाड़ ले गए चार बदमाश, एक फैक्ट्री में लगे CCTV में वारदात हुई कैद

अलवर में PNB शाखा का ATM उखाड़ ले गए चार बदमाश, एक फैक्ट्री में लगे CCTV में वारदात हुई कैद

अलवर: अलवर से बड़ी खबर​ मिल रही है. PNB शाखा का ATM चार बदमाश उखाड़ ले गए. पुलिस लाइन के नजदीक इस्माइलपुर रोड की घटना है. ATM पर कोई गार्ड नहीं था.

सुबह 7 बजे से शाम 7 तक ATM खुलता है. एक फैक्ट्री में लगे CCTV में वारदात कैद हुई. घटना शनिवार रात्रि की है. मेटाडोर से रस्सा बांध कर ATM उखाड़ा. एक बदमाश मेटाडोर में बैठा रहा जबकि तीन ने नीचे उतरकर वारदात को अंजाम दिया.

सभी ने चेहरों पर मुखौटा लगाया हुआ था. फैक्ट्री के गार्डों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. पुलिस ने नाकाबंदी कराई. अब तक कोई सुराग नहीं मिला.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines