Home » राजस्थान » जयपुर में दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी, खिड़की की ग्रिल खोलकर अंदर घुसा बदमाश, लाखों के गहने-कैश चुराकर भागा

जयपुर में दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी, खिड़की की ग्रिल खोलकर अंदर घुसा बदमाश, लाखों के गहने-कैश चुराकर भागा

जयपुर में दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी का मामला सामने आया है। खिड़की की ग्रिल खोलकर बदमाश घर के अंदर घुसा था। बदमाश ने अलमारी का लॉक तोड़कर लाखों रुपए के गहने और कैश चुरा लिए और फरार हो गया। वारदातस्थल के पास लगे CCTV फुटेज में कार सवार साथी के साथ आए चोर की करतूत कैद हो गई। प्रताप नगर थाना पुलिस फुटेज के आधार पर चोर की तलाश कर रही है।

SI सुरेन्द्र कुमार ने बताया- नंदपुरी-बी प्रताप नगर निवासी वीरेंद्र सिंह शेखावत (46) के घर चोरी हुई। उन्होंने बताया- वह नेशनल इंश्योरेंस कंपनी में प्रशासनिक अधिकारी है। 17 अप्रैल को दोपहर करीब 2 बजे वह परिवार सहित अपने माता-पिता के घर सांगानेर गए थे। इस दौरान पीछे से सूने मकान की दीवार कूदकर बदमाश मकान में पहुंचा और मेन गेट के पास खिड़की को तोड़ा और लोहे की ग्रिल को खोलकर अंदर घुसा। इन बदमाशों ने कमरों में रखी अलमारी-तिजोरी का लॉक तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के गहने और करीब 1.25 लाख रुपए चोरी कर लिए।

CCTV में कैद मिला चोर
करीब 2 घंटे बाद शाम करीब 4 बजे परिवार वापस घर लौटा और दरवाजा खोलकर अंदर घुसा तो सामान बिखरा हुआ मिला। अलमारी-तिजोरी के लॉक टूटे मिलने के साथ गहने-कैश गायब मिला। चोरी की सूचना पर पहुंची प्रताप नगर थाना पुलिस ने मौके से सबूत जुटाए। वारदातस्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेजों को खंगालने पर घर में चोरी करने आया बदमाश कैद मिला। दिनदहाड़े चोरी करने वाला बदमाश स्विफ्ट कार से आया था। कुछ दूरी पर स्विफ्ट कार में बैठकर उसका साथी निगरानी करता रहा। दोनों बदमाश चोरी कर कार में फरार हो गए।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines