Home » राजस्थान » जयपुर में 10वीं क्लास की छात्रा से रेप:बर्थडे पार्टी के बहाने दोस्त ने मिलने बुलाया, नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बनाया न्यूड वीडियो

जयपुर में 10वीं क्लास की छात्रा से रेप:बर्थडे पार्टी के बहाने दोस्त ने मिलने बुलाया, नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बनाया न्यूड वीडियो

जयपुर में 10वीं क्लास की छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद की बर्थडे पार्टी के बहाने छात्रा को बुलाया और नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई। इसके बाद बेहोशी की हालत में रेप कर न्यूड वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगे। आरोपी शादी करने का झांसा देकर देहशोषण करने लगा। नाबालिग पीड़िता ने जवाहर सर्किल थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (जवाहर सर्किल) विनोद सांखला कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि जगतपुरा निवासी 16 साल की लड़की ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उसने बताया- 10वीं क्लास में पढ़ने के दौरान मालवीय नगर में उसकी मुलाकात जनिश से हुई थी। बातचीत के दौरान दोस्ती होने पर आरोपी ने उसे प्रपोज किया। 3 दिन बाद खुद के बर्थडे पार्टी में आने के लिए इनवाइट किया। बर्थडे पार्टी में बाकी फ्रेंड्स के आने के इंतजार के दौरान आरोपी ने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई।

नशा मिला होने के कारण वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ रेप किया और अश्लील वीडियो बना लिया। होश में आने पर उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ शादी करने का वादा किया। इसके बाद उसके अश्लील वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल कर देहशोषण करने लगा। जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने उससे दूरी बना ली। धोखे का एहसास होने पर पीड़िता ने जवाहर सर्किल थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines