Home » राजस्थान » बेज़ुबान पक्षियों की पानी की व्यवस्था करना हमारा परम दायित्व-डा. हरसहाय मीणा

बेज़ुबान पक्षियों की पानी की व्यवस्था करना हमारा परम दायित्व-डा. हरसहाय मीणा

लक्ष्मी नारायण मीणा मेमोरियल ट्रस्ट –कानडियावाला की ओर से गर्मी के मौसम में बेज़ुबान पक्षियों की पेयजल व्यवस्था के लिए रविवार,दिनांक 19.05.24 को मालवीय इंडेन गैस गोदाम,फ़ार्म हाउस- कानडियावाला ग्राम पंचायत डोडाडूंगर, तहसील जमवारामगढ़ ज़िला जयपुर में 201 परिण्डे लगाये गये एवं कार्यकर्ताओं को वितरित किए गये।
इस अवसर पर ट्रस्ट संरक्षक डा. हर सहाय मीणा ने कहा कि मूक एवं बेज़ुबान पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना हम सबका परम एवं नैतिक दायित्व है।
उन्होंने कहा कि
भीषण गर्मी के मौसम में पानी की अत्यधिक आवश्यकता होने के कारण बेज़ुबान पक्षी पानी की तलाश में इधर उधर भटकते रखते हैं और कई बार पानी नहीं मिलने के कारण पानी के अभाव में तड़प -तड़प कर मर जाते है ।इसलिए गर्मी के मौसम में इन बेज़ुबान पक्षियों को बचाने के लिए जगह जगह छोटे छोटे पात्रों में पानी की व्यवस्था करनी चाहिये।पेड़ो की शाखाओ, पेड़ के नीचे, घर के बाहर, मकान की छत एवं जहाँ पक्षियों का रहवास है,वहाँ पर पानी की व्यवस्था करना हमारा कर्तव्य है।

इस कार्यक्रम में ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं टीएसएम कार्यकर्ता रामराय शर्मा,
रामगोपाल खवारानीजी,फूलचंद घाटी, लक्ष्मीनारायण,मुरारीलाल पन्नालाल भावपुरा,
गिरधारी काका,मनोज, रोहिताश,अमित, कृष्ण कानडियावाला,मदनलाल धूलारावजी,रवि प्रमोद जैफ सायपुरा,कानाराम दीपपुरा आदि मौजूद रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक