पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व कावेन्द्र सिंह सागर (IPS) ने बताया जयपुर शहर में बढ़ती मोटरसाईकिल चोरी कि वारदातो पर अकुंश लगाने हेतु जयपुर पुर्व के समस्त थानाजात को निर्देशित किया गया था। चोरी की घटनाओ को गम्भीरता से लेते हुए माल मुल्जिमान की तलाश हेतु श्री आशाराम चौधरी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व के निर्देशन में व श्री आदित्य पुनिया सहायक पुलिस आयुक्त मालवीय नगर जयपुर पूर्व के सुपरविजन में कमल नयन पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना मालवीय नगर जिला जयपुर पूर्व के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।
तरीका वारदात दिनांक 09.05.2024 को परिवादिया सुनीता पत्नी स्व. प्रवीण सैन उम्र 50 वर्ष पता A 179 सेन कॉलोनी बाई जी की कोठी झालाना मालवीय नगर थाना गांधीनगर जयपुर पूर्व ने उपस्थित थाना होकर रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि मेरी मोटरसाईकिल नं. RJ-14/T-3366 HF delex रंग लाल दिनांक 09.05.2024 रात को 1.00 AM पर खटीकों का मोहल्ला झालाना कच्ची मालवीय नगर घर के बाहर पार्क की थी जो दिनांक 09.05.2024 को सुबह 7.30 am पर चोरी हो गई। मोटरसाईकिल के इंजन नंबर HAIENJ4M09474 व चेसिस नं. MBL.HAWO37/4M03027 व मेक HERO HF DULEX रंग लाल है। आदि रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 160/2024 धारा 379 आईपीसी में दर्ज कर माल मुल्जिम की तलाश हेतु टीम का गठन कर मुखबिर खास ने ओमप्रकाश
को सूचना दी जिस सूचना पर अनुसंधान अधिकारी द्वारा मुल्जिम अनिल कश्यव पुत्र श्री मुकेश कश्यव उम्र 26 साल निवासी मेहन्दीपुर जागीर पुलिस थाना मैनपुरी जिला मैनपुरी उत्तर प्रदेश 2. मेहल बानेत पुत्र अशोक बानेत उम्र 25 साल निवासी मकान नम्बर 561 झालाना कच्ची वस्ती मालवीय नगर जयपुर को गिरफ्तार किया गया। मुल्जिमार्नी ने अपने नशे वगैराह का शौक पुरा करने के लिए सुनसान जगह पर रेकी कर के मोटरसाइकिलों की चोरी करते है व चोरी की गई मोटरसाईकिलों को कम दर्मी में बेच कर अपने शौक पूरे करते है। मुल्जिमाने के पास से 3 मोटरसाईकिले बरामद की गई। मुल्जिमानों से अनुसंधान जारी है जिनसे और मोटरसाईकिल बरामद होने की सम्भावना है





