पुलिस मुख्यालय के 15 दिवसीय विशेष अभियान के तहत जिला स्पेशल टीम जयपुर दक्षिण एवं पुलिस थाना चाकसू की इलाका थाना चाकसू में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा की खेती का भण्डाफोड कर नाथुलाल जाट पुत्र श्री कल्याण मल जाट को नामजद किया गया।
दिगंत आनन्द आई.पी.एस. पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण ने बताया कि राज्य में मादक पदार्थ तस्करी से युवाओं में नशा की प्रवृत्ति बढ रही हैं। जिससे युवाओं का भविष्य खतरे में पड रहा है तथा समाज में बुरा प्रभाव पड रहा है। इसलिए पुलिस मुख्यालय द्वारा मादक पदार्थों के उत्पादकों, तस्करों एवं बैचान करने वालों विरूद्ध अधिकाधिक कार्यवाही करने के लिए 15 दिवसीय विशेष अभियान चलाने के निर्देश प्रदान किये गये है।
उक्त निर्देशो की पालना सुनिश्चित करने के लिए श्री पारस जैन अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण के मार्ग दर्शन एवं श्री सुरेन्द्र सिंह सहायक पुलिस आयुक्त चाकसू के पर्यवेक्षण में जिला
स्पेशल टीम एवं थानों को अधिकाधिक एवं सख्त कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है।
इस पर नन्दलाल पुलिस निरीक्षक प्रभारी जिला स्पेशल टीम के नेतृत्व में दिनांक 18.05.2024 को जिल स्पेशल टीम द्वारा पुलिस थाना चाकसू एवं कोटखावदा की टीम के साथ अवैध मादक पदार्थों की खेती एवं बैचान करने वालों के विरूद्ध निम्नानुसार मादक पदार्थ बरामदगी एवं गिरफ्तारी की कार्यवाही कि गई।
प्रथम कार्यवाही :- गठित टीम द्वारा पुलिस थाना चाकसू की टीम के
साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थ गांजा की खेती पकडी। खेत मालिक नाथू लाल जाट पुत्र कल्याणमल जाट निवासी छांदेल कलां को नामजद कर अवैध मादक पदार्थ गांजा के कुल 850 पौधे एवं कुल वजन 84 किलो 380 ग्राम बरामद कर जब्त किया गया। हाल के समय में विभिन्न एजेंसीज जैसे एसओजी, अपराध शाखा पुलिस मुख्यालय, सीएसटी एवं डीएसटी द्वारा मादक पदार्थ तस्करों एवं सप्लायरों के विरूद्ध कि जा रही कार्यवाही के डर से स्थानीय स्तर पर गांजा की खेती कर सप्लाई करने का नया तरिका ईजाद किया हैं। उक्त कार्यवाही के संबंध में पुलिस थाना चाकसू में प्रकरण संख्या 219/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया गया।
द्वितीय कार्यवाहीः- गठित टीम द्वारा पुलिस थाना कोटखावदा की टीम के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थ बैचान करते हुए पाये जाने पर फैलीराम पुत्र रामपाल मीना को गिरफ्तार कर कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा 48 ग्राम एवं बिक्री राशि 810 रूपये तथा एक मोटरसाईकिल नम्बर RJ 14 QD 7983 बरामद कर जब्त किया। उक्त कार्यवाही के संबंध में पुलिस थाना कोटखावदा में प्रकरण संख्या 108/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया गया।






