Poola Jada
Home » राजस्थान » इटली की PM मेलोनी पर दिखी भारत की छाप, G-7 में आए विदेशी मेहमानों को इटली की PM ने किया नमस्ते

इटली की PM मेलोनी पर दिखी भारत की छाप, G-7 में आए विदेशी मेहमानों को इटली की PM ने किया नमस्ते

नई दिल्ली: इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी पर भारत की छाप दिखी. G-7 में आए विदेशी मेहमानों को इटली की प्रधानमंत्री ने नमस्ते किया. 50वां G-7 शिखर सम्मेलन 15 जून तक आयोजित होगा.

समिट में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा, कनाडाई PM जस्टिन ट्रूडो, जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज शिरकत कर रहे है.

इस दौरान मेलोनी ने सभी का स्वागत हाथ जोड़कर किया. मेलोनी के इस अंदाज में स्वागत के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. और भारतीय जमकर मेलोनी की तारीफ कर रहे हैं.

प्रधानमंत्री मोदी भी समिट में शिरकत कर रहे हैं. आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल इटली पहुंचे. रात को इटली के ब्रिंडिसी एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत हुआ. आज 12 घंटे में कुल 7 मीटिंग में हिस्सा पीएम मोदी लेंगे. 6 देशों के राष्ट्राध्यक्षों से पीएम मोदी मिलेंगे. पीएम मोदी डिनर के दौरान भी कई नेताओं से बात करेंगे. आज दोपहर 2:15 बजे फ्रांस के राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे.

पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों की द्विपक्षीय बैठक होगी. दोपहर 2:40 बजे ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक से मुलाकात होगी. दोपहर 3:30 बजे मोदी और वोलोदिमीर जेलेंस्की की द्विपक्षीय बैठक होगी. पीएम मोदी शाम 5:00 बजे होटल बोर्गो एग्जानिया पहुंचेंगे. शाम 5:15 बजे इटली की पीएम मेलोनी के साथ फोटो सेशन होगा. शाम 5:30 बजे AI और ऊर्जा पर G7 का आउटरीच सत्र होगा.

रात 9 बजे विश्व नेताओं के साथ पीएम मोदी का फोटो सेशन होगा. रात 9:20 पर जर्मनी की चांसलर के साथ पीएम मोदी की बैठक होगी. रात 9:50 बजे इटली की पीएम मेलोनी की साथ बैठक होगी. रात 11 बजे जापान के पीएम फुमियो किशिदा के साथ बैठक होगी. रात 12 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे. पीएम मोदी 15 जून की सुबह 3:30 बजे इटली से दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक