जयपुर/जालौर(सुनील शर्मा)* जालौर जिले की सायला थाना पुलिस ने शुक्रवार रात नाकाबंदी में एक गुजरात पासिंग कार को रुकवा कर उसमें बैठे तीन टटलू बाजों को गिरफ्तार किया है।तीनों बदमाश सोने सी दिखने वाली एक धातु की 49.67 ग्राम की ढली लेकर असली बता किसी व्यापारी को ठगने निकले थे,उससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
एसपी ज्ञान चन्द्र यादव ने बताया कि शहर में अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर लाल व सीओ गौतम जैन के सुपरविजन में एसएचओ सायला रामेश्वर भाटी मय टीम द्वारा शुक्रवार को नाकाबंदी में एक सन्दिग्ध कर्नाटक पासिंग गाड़ी को रुकवाया गया।
गाड़ी में सवार रमेश कुमार सोनी पुत्र हनुमान राम (30) निवासी ओडवाड़ा थाना बिशनगढ़,राजू मीणा पुत्र हकमा राम (33) निवासी सामती पुरा रोड आईटीआई के सामने जालौर एवं प्रताप चंद्र सोनी पुत्र रामलाल (32) निवासी भवरानी थाना नोसरा हाल थाना कोतवाली जालौर की तलाशी में नकली सोने की धातु मिलने पर गिरफ्तार किया गया।जिनसे पुलिस की टीम गहनता से पूछताछ कर रही है।
एसपी यादव ने आमजन को सावचेत किया है कि इस प्रकार के ठगो से सावधान रहें और उनके बारे में पुलिस को सूचना दें।सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।






