Poola Jada
Home » राजस्थान » प्रतापगढ़ जिले की कोटड़ी पुलिस की बड़ी कार्यवाही आरोपियों की पहचान के बाद 24 घंटे में किया ब्लाइंड मर्डर का खुलासा

प्रतापगढ़ जिले की कोटड़ी पुलिस की बड़ी कार्यवाही आरोपियों की पहचान के बाद 24 घंटे में किया ब्लाइंड मर्डर का खुलासा

जयपुर/प्रतापगढ़(सुनील शर्मा)* कोटडी थाना क्षेत्र में कचनारा पड़ाव शिवना नदी के एनीकेट के पास 12 जून को मिले अज्ञात शव की थाना पुलिस ने पहचान के बाद मात्र 24 घंटे में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा कर दिया है।पुलिस ने हत्या के आरोपी दोस्त पीयूष गोयल पुत्र दिनेश बलाई (21) निवासी निमरानी खरगोन हाल धार कुमार गड़ा थाना कोतवाली जिला धार मध्य प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी लक्ष्मण दास ने बताया कि 12 जून को कचनारा पड़ाव शिवना नदी के एनीकेट के पास एक अज्ञात व्यक्ति की लाश पड़ी होने की सूचना पर सीओ चंद्रशेखर पालीवाल एवं एसएचओ अरनोद सुरेंद्र सोलंकी व एसएचओ कोटड़ी मौके पर पहुंचे।मौके पर फॉरेंसिक मोबाइल यूनिट बांसवाड़ा, एमओबी प्रतापगढ़ व डॉग स्क्वाड चित्तौड़गढ़ को बुला साक्ष्य संकलित किए गए।

मृतक के दाहिने हाथ की कलाई पर टैटू गुदा हुआ था।किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से शरीर पर करीब 17-18 बार वार किये गये थे। मृतक के पास में पहचान संबंधी कोई कागजात व मोबाइल पुलिस को नहीं मिले।पहचान नहीं होने पर शव को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया।पहचान के लिए पुलिस ने समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया के मृतक की फोटो एवं हुलिए को प्रतापगढ़, निकटवर्ती जिलों व पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश में प्रसारित करवाया गया।

पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर पहचान के प्रयास किये। 14 जून को सोशल मीडिया पर प्रसारित फोटो देख मृतक के परिजन हॉस्पिटल आए।मृतक के भाई द्वारा अरुण उर्फ गोलू प्रजापत पुत्र शिवराम (21) निवासी धार कुमार गड़ा थाना कोतवाली जिला धार के रूप में मृतक की पहचान की।पूछताछ में सामने आया कि मृतक अरुण उर्फ गोलू व उसका दोस्त पीयूष 11 जून को शौली हनुमान जी मंदिर कोटड़ी में दर्शन करने आए थे।उसके बाद पीयूष अकेला घर पहुंच गया।पहचान के लिए पीयूष परिजनों के साथ आया था और मोर्चरी पर पुलिस कार्रवाई के दौरान साथ में रह कर गुमराह करता रहा। पुलिस ने मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की उसने सच उगल दिया।
पुलिस को दिये बयान में आरोपी पीयूष ने बताया कि 11 जून की सुबह 7:00 बजे वो दोनों हनुमान जी के दर्शन करने कोटड़ी आए थे।दर्शन करने के बाद वापस लौटते समय दलोट रतलाम रोड की तरफ एक नदी पुलिया के पास एनीकेट पर शिवजी के मंदिर पर बैठ गए।जहां उनके बीच 5 हजार की बात को लेकर विवाद हो गया।आवेश में आकर उसने अरुण उर्फ गोलू के शरीर पर चाकू से ताबड़ तोड़ वार कर निर्मम तरीके से हत्या कर दी और उसकी पहचान के सभी वस्तुएं नष्ट कर दी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक