Home » राजस्थान » भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो टोंक द्वारा आमजन जागरूकता संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो टोंक द्वारा आमजन जागरूकता संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जयपुर/टोंक(सुनील शर्मा)मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार एसीबी टोंक ईकाई द्वारा जिला टोंक के ग्राम पंचायत मंडावर तहसील टोंक में आमजन जागरूकता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

ग्राम पचायत भवन मंडावर पर एसीबी इकाई टोंक के एएसपी झाबर मल ने कार्यक्रम में मंडावर सहित आसपास के क्षेत्र गांव देवली,भांची,सीतारामपुरा, मुख्तार नगर के ग्रामीणों को भ्रष्टाचार रोकथाम से संबंधित जानकारी दी गई

किसी भी लोक सेवक द्वारा रिश्वत मांगकर नाजायज परेशान करने,पद का दुरुपयोग व आय से अधिक संपति अर्जन की सूचना होने पर एसीबी के टोल फ्री नम्बर 1064 व मोबाईल नम्बर 9413502834 पर सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।एसीबी द्वारा भ्रष्टाचार मुक्त राजस्थान बनाने की आमजन को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा दिलाई गई।

इस मौके पर कार्यक्रम में एसीबी टोंक के अति.पुलिस अधीक्षक झाबर मल, कांस्टेबल ईश्वर प्रकाश,कॉन्सेबल जलसिंह कांस्टेबल गणेश सिंह एवं सरपंच प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय