Home » राजस्थान » मानसून एक्टिव, झमाझम बारिश का दौर जारी, राजस्थान के 15 जिलों में ऑरेंज, तो 16 जिलों में जारी किया येलो अलर्ट

मानसून एक्टिव, झमाझम बारिश का दौर जारी, राजस्थान के 15 जिलों में ऑरेंज, तो 16 जिलों में जारी किया येलो अलर्ट

जयपुर: राजस्थान में फिर से मानसून एक्टिव हो गया. झमाझम बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने फिर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया. प्रदेश के 15 जिलों में ऑरेंज, तो 16 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया. जैसलमेर, बाड़मेर, उदयपुर, अजमेर, चित्तौड़गढ़, कोटा, बारां, झालावाड़, जोधपुर, सिरोही, पाली, सवाईमाधोपुर, राजसमंद, डूंगरपुर, बांसवाड़ा जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया. मेघगर्जन के साथ रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने साथ ही एक-दो दौर भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं जयपुर ग्रामीण, जयपुर शहर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, चूरू, करौली, सीकर, झुंझुनूं, टोंक, नागौर, प्रतापगढ़, बूंदी, जालोर, बीकानेर, भीलवाड़ा जिलों में येलो अलर्ट जारी किया. कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. अब तक सामान्य से 47.67 प्रतिशत ज्यादा बारिश:

राजस्थान में मानसून से जुड़ी ताजा अपडेट सामने आई है. जल संसाधन विभाग ने आंकड़ा जारी किया है. इस मानसून अब तक सामान्य से 47.67 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई. सामान्य बारिश 330.95 के मुकाबले 488.71 प्रतिशत बारिश दर्ज की गई. इस मानसून अब तक 200 बांध ओवर फ्लो हो चुके है. राज्य के 22 बड़े बांधों में कुल भराव क्षमता का 69.40 प्रतिशत पानी आया है. जल संसाधन विभाग के 691 बांधों में कुल भराव क्षमता का 62.19 प्रतिशत पानी आया.

दो स्थानों पर अति भारी बारिश दर्ज:

प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश का आंकड़ा जारी किया गया. जल संसाधन विभाग ने आंकड़ा जारी किया. दो स्थानों पर अति भारी बारिश दर्ज की गई. 25 स्थानों पर भारी बारिश दर्ज हुई. पाली जिले में बारिश का जोर रहा. बांसवाड़ा के भूंगरा में 131 एमएम बारिश दर्ज हुई. माउंट आबू में 123 एमएम बारिश दर्ज हुई.

तीन-चार दिन बना रहेगा भारी बारिश का दौर:

राजस्थान में अगले तीन-चार दिन भारी बारिश का दौर बना रहेगा. बंगाल की खाड़ी के साथ अरब सागर में लो-प्रेशर सिस्टम बना हुआ है. सिस्टम के एक्टिव होने से अगले तीन-चार दिन भारी बारिश का अनुमान है. प्रदेश में बीकानेर, सीकर से होकर मानसून ट्रफ लाइन गुजर रही है.

दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के अनेक भागों में मानसून सक्रिय:

सिस्टम से दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के अनेक भागों में मानसून सक्रिय रहेगा. 25-26 अगस्त को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है. जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर में मध्यम और भारी बारिश की संभावना है. कोटा-उदयपुर संभाग में अगले 2 दिन कहीं-कहीं अति भारी बारिश हो सकती है. वहीं बीकानेर, जोधपुर संभाग के कुछ भागों में भारी बारिश की संभावना है.

सबसे ज्यादा 83 एमएम बरसात धौलपुर में दर्ज:

बता दें कि पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 83 एमएम बरसात धौलपुर में दर्ज की गई है. सरमथुरा में 40, जोधपुर के शेरगढ़ में 57, लूणी में 50, प्रतापगढ़ के धरियावद में 52, पाली के देसूरी में 38, भीलवाड़ा के बनेड़ा में 40 और कारेड़ा में 50 एमएम बरसात दर्ज की गई है.अगर बात करें राजधानी जयपुर की तो जयपुर में 6 साल में पहली बार 700 मिमी से ज्यादा बारिश हुई. अभी 15 सितंबर तक मानसून का दौर चलेगा अनुमान है कि कुल बारिश का आंकड़ा 900 मिमी के पार जा सकता है. अब तक कलेक्ट्रेट पर 150 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई.

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सरकारी स्कूलों में एआई से सशक्त होंगे शिक्षक और विद्यार्थी:मुख्य सचिव

राजस्थान की शिक्षा में एआई की भूमिका विषय पर संवाद कार्यक्रम न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)