Poola Jada
Home » राजस्थान » डीडवाना में पानी में डूबने से दो बच्चों की हुई मौत, मृतक दोनों बच्चे थे सगे भाई, नगर परिषद पर लगाया लापरवाही का आरोप

डीडवाना में पानी में डूबने से दो बच्चों की हुई मौत, मृतक दोनों बच्चे थे सगे भाई, नगर परिषद पर लगाया लापरवाही का आरोप

परिजनों ने दोनों मासूम को पानी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. जानकारी के मुताबिक शीतल कुंड बालाजी मंदिर के सामने स्थित कच्ची बस्ती में रहने वाले राकेश गुजराती के दोनों बच्चे राज और कद्दू घरों के बाहर भरे बरसाती पानी में खेल थे.

इसी दौरान दोनों पानी में डूब गए. घटना की सूचना के बाद दोनों को पानी से निकालकर राजकीय बांगड़ जिला अस्पताल लाया गया. घटना की जानकारी के बाद डीडवाना थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट चुकी है. वहीं बस्ती के लोगों ने नगर परिषद पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि बार बार पानी निकासी और पंप सेट लगवाकर पानी निकासी की मांग के बावजूद नगर परिषद द्वारा ध्यान नहीं दिया गया. बस्ती में ज्यादा जल भराव होने से आज यह हादसा हो गया.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सरकारी स्कूलों में एआई से सशक्त होंगे शिक्षक और विद्यार्थी:मुख्य सचिव

राजस्थान की शिक्षा में एआई की भूमिका विषय पर संवाद कार्यक्रम न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)