Home » राजस्थान » भंडारी अस्पताल में महिला मरीज के हाथों से कंगन चोरी:महिला का अस्पताल की आईसीयू में चल रहा था उपचार, सोने के कंगन गायब होने पर दी पुलिस को सूचना

भंडारी अस्पताल में महिला मरीज के हाथों से कंगन चोरी:महिला का अस्पताल की आईसीयू में चल रहा था उपचार, सोने के कंगन गायब होने पर दी पुलिस को सूचना

बजाज नगर थाना पुलिस ने निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती महिला के सोने के कंगन चोरी होने का मामला दर्ज किया हैं। पुलिस ने महिला के बेटे सुनील कुमार की रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। आईसीयू से महिला के कंगन चोरी होने का सम्भवत यह पहला मामला हैं।

जांच अधिकारी एसआई विश्वम्भर दयाल ने बताया कि सुनील कुमार शर्मा (50) निवासी गोकुलपुरा करधनी ने रिपोर्ट दी हैं कि उनकी मां का बजाज नगर थाना इलाके में स्थित भंडारी हॉस्पिटल में उपचार चल रहा हैं। तबीयत अधिक खराब होने पर उनकी मां को आईसीयू में शिफ्ट किया गया। जिस दौरान बुजुर्ग महिला को आईसीयू में शिफ्ट किया गया उस दौरान महिला के दोनों हाथों में सोने के कंगन थे। लेकिन जब 14 तारीख को सुबह 11 बजे परिवार के लोग महिला से मिलने के लिए आईसीयू में गए तो महिला के दोनों हाथों से कंगन गायब मिले। कंगन नहीं मिलने पर सुनील ने आईसीयू इंचार्ज से कंगन को लेकर पूछा लेकिन आईसीयू इंचार्ज ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जिसके बाद पीड़ित सुनील ने भंडारी अस्पताल के मैनेजमेंट को इस विषय को लेकर जानकार दी लेकिन उनके द्वारा भी कोई एक्शन नहीं लिया गया, ना ही कंगन लौटाये गए। पीड़ित ने बजाज नगर थाने पहुंच कर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईसीयू में भर्ती उनकी मां के हाथों से कंगन चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। पीड़ित की रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई हैं। सम्भवत जयपुर में निजी अस्पताल के किसी आईसीयू में मरीज के सोने के कंगन चोरी का यह पहला मामला हैं।

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक