जयपुर में परिचित युवक के एक युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। धोखे से मिलने के बहाने बुलाकर आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर पिलाया। नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर आरोपी परिचित ने उसके साथ रेप किया। बस्सी थाने में पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (बस्सी) राजीव यदुवंशी कर रहे हैं।
पुलिस ने बताया बस्सी की रहने वाली 23 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिचित होने के कारण आरोपी से उसकी बातचीत होती रहती थी। आरोप है कि 6 सितम्बर को सुबह आरोपी परिचित ने मिलने के बहाने उसे बस्सी पुलिया के पास बुलाया। मिलने जाने पर धोखे से उसे अपने साथ ले गया।
बातचीत के दौरान आरोपी ने उसे कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए ऑफर की। कोल्ड ड्रिंक में नशा मिला होने के कारण बेहोशी छाने लगी। बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ रेप किया। होश आने पर विरोध करने पर किसी को बताने पर मारने की धमकी दी। डरी-सहमी पीड़िता ने हिम्मत दिखाकर बस्सी थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।






