Poola Jada
Home » राजस्थान » फ्लाइट्स का किराया घटा:श्राद्ध पक्ष में देहरादून की उड़ान 5329 रुपए में जबकि मुंबई और पुणे का किराया 4000 से 5332 रुपए तक आया

फ्लाइट्स का किराया घटा:श्राद्ध पक्ष में देहरादून की उड़ान 5329 रुपए में जबकि मुंबई और पुणे का किराया 4000 से 5332 रुपए तक आया

अगर घूमने जाना चाहते हैं, तो यह सही समय है। इन दिनों एयरलाइंस ने हवाई किराए की दरों में कमी की है। हालांकि, मुंबई के मुकाबले देहरादून के किराए में बढ़ोतरी हुई है। इसका कारण है, श्राद्ध पक्ष में जाने के लिए लोगों ने हरिद्वार और ऋषिकेश की टिकटें बुक कराई हैं। अगले 20 दिनों तक हवाई किराए की यही दरें लागू रहेंगी।

नवरात्रि के बाद हवाई किराए में उछाल होगा। दरअसल, विमानन कंपनियों का किराया बकेट सिस्टम के आधार पर चलता है। यानी डिमांड अधिक है, तो हवाई किराए की दर अधिक रहेगी, यदि डिमांड कम है तो किराया भी कम रहेगा। क्योंकि अब श्राद्ध पक्ष शुरू होने वाले हैं, तो ऐसे में किराया कम हुआ है। जयपुर से विभिन्न शहरों के लिए संचालित फ्लाइट्स में किराए में कमी देखने को मिल रही है। एयरलाइंस ने जयपुर से मुंबई, हैदराबाद, पुणे, अहमदाबाद, दिल्ली जैसे प्रमुख शहरों के लिए हवाई किराए की दरों में कटौती कर दी है। नवरात्रि तक किराए की दरों में यह कमी जारी रहेगी।

अधिकांश एयरलाइंस कंपनी एक शहर के लिए हवाई किराए की दरें लगभग समान रखती हैं, ऐसे में यात्रियों को सस्ते किराए के विकल्प मिल पा रहे हैं। मुंबई के लिए इन दिनों महज 3700 रुपए किराया है, जबकि बाद में किराया 5 हजार से अधिक हो जाएगा। वहीं, एक तरफ जब ज्यादातर शहरों के लिए इन दिनों हवाई किराया सस्ता है। लेकिन वहीं देहरादून एकमात्र शहर है, जहां के लिए हवाई किराया बढ़ गया है।

श्राद्ध पक्ष होने की वजह से देहरादून के 35 किमी दायरे में हरिद्वार और ऋषिकेश दोनों शहर हैं, ऐसे में यहां जाने के लिए यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार देहरादून के लिए 18 सितंबर को हरिद्वार का हवाई किराया 5329 से 8104 रुपए है। जबकि यही किराया अक्टूबर में ₹4747 रुपए हो जाएगा।

जयपुर से हवाई किराया एक नजर में

18 सितंबर या बाद के लिए जयपुर से मुंबई के लिए 10 फ्लाइट हैं। इसमें इंडिगो में मात्र 3696 रुपए, विस्तारा में 19 सितंबर को किराया 4008 रुपए, 6 अक्टूबर से किराया 5332 रुपए हो जाएगा, नवंबर में 8 हजार रुपए होगा।

जयपुर से पुणे के लिए 3 फ्लाइट, किराया 5057 रुपए

अक्टूबर में किराया 6500 रुपए से अधिक जाएगा।

जयपुर से अयोध्या के लिए 1 फ्लाइट, किराया 3298 रु.

अक्टूबर में अयोध्या के लिए किराया 5800 रुपए या अधिक होगा।

जयपुर से चंडीगढ़ 3 फ्लाइट, किराया 3838 रुपए

अक्टूबर में किराया 4800 या उससे अधिक रहेगा।

जयपुर से भोपाल के लिए 1 फ्लाइट, किराया 3040 रुपए।

अक्टूबर में किराया 5578 रुपए या इससे अधिक हो जाएगा।

 

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक