Home » राजस्थान » अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, 2 दिन बाद CM पद से इस्तीफा दूंगा, चुनाव के बाद बैठूंगा मुख्यमंत्री की कुर्सी पर

अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, 2 दिन बाद CM पद से इस्तीफा दूंगा, चुनाव के बाद बैठूंगा मुख्यमंत्री की कुर्सी पर

दिल्ली: शराब घोटाला मामले में जेल से रिहा हुए अरविंद केजरीवाल ने रविवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि दो दिन बाद सीएम पद से इस्तीफा दूंगा. चुनाव नवंबर में कराए जाए. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चुनाव बाद सीएम कुर्सी पर बैठूंगा. जब तक चुनाव नहीं, मेरी जगह कोई और सीएम होगा. मनीष सिसोदिया भी सीएम नहीं बनेंगे. 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जनता के फैसले तक सीएम कुर्सी पर नहीं बैठूंगा. अगले दो दिन में विधायक दल की बैठक होगी. चुनाव तक मेरी जगह कोई और सीएम होगा. अरविंद केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जेल भेजकर AAP को तोड़ना चाहते थे. साजिशों के खिलाफ AAP खड़ी रही. जनतंत्र को बचाना जरूरी है. जेल ने हौसले को और बढ़ा दिया है.

केजरीवाल ने कहा कि गणतंत्र को बचाने के लिए इस्तीफा नहीं. दिल्ली की सरकार ही फायदे में चल रही है. केजरीवाल ने कहा कि हम ईमानदारी से लोगों के लिए काम कर रहे. हम डटकर खड़े हैं,क्योंकि हम ईमानदार हैं. मेरा और मेरी पार्टी का बैंक अकाउंट खाली है. मैंने अपने जीवन में कुछ नहीं बनाया.

 

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक