Poola Jada
Home » राजस्थान » आतिशी ने संभाली दिल्ली के CM की कमान, कहा- जिस तरह भरत जी ने खड़ाऊं रखकर सिंहासन संभाला उसी तरह मैं सीएम की कुर्सी संभालूंगी

आतिशी ने संभाली दिल्ली के CM की कमान, कहा- जिस तरह भरत जी ने खड़ाऊं रखकर सिंहासन संभाला उसी तरह मैं सीएम की कुर्सी संभालूंगी

नई दिल्ली: दिल्ली की नई मुख्यnमंत्री आतिशी ने मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाल लिया है. सीएम आतिशी आज पहली बार दिल्ली सचिवालय पहुंची, लेकिन वह अरविंद केजरीवाल की कुर्सी पर नहीं बैठीं. सीएम आतिशी सचिवालय अपनी एक कुर्सी लेकर पहुंची और वो उसी कुर्सी पर बैठीं. 

इस दौरान आतिशी ने कहा कि जिस तरह भरत जी ने खड़ाऊं रखकर सिंहासन संभाला उसी तरह मैं सीएम की कुर्सी संभालूंगी. आज मेरे मन में भरत की व्यथा है. भाजपा ने अरविंद केजरीवाल पर कीचड़ उछालने में कोई कसर नहीं छोड़ी.

बता दें कि आतिशी ने शनिवार को सीएम पद की शपथ ली थी. मंत्रिमंडल के साथ दिल्ली की 8वीं मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. सीएम आतिशी ने केजरीवाल सरकार में अपने पास मौजूद 13 विभागों को बरकरार रखा है. 17 सितंबर को केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी सीएम बनी थी.

 

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

जिला कलक्टर के निर्देश पर अवैध गैस रिफिलिंग एवं कालाबाजारी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

56 घरेलू व व्यवसायिक गैस सिलेंडर सहित उपकरण जब्त जिला कलक्टर डॉ.जितेंद्र कुमार सोनी के निर्देशन में तीन विशेष प्रवर्तन