Home » राजस्थान » मरुधरा से शुरू हुई मानसून की विदाई, पूर्वी राजस्थान में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश रहने की संभावना

मरुधरा से शुरू हुई मानसून की विदाई, पूर्वी राजस्थान में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश रहने की संभावना

जयपुर: मरुधरा से मानसून की विदाई शुरू हुई हो गई है. पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों से आज से शुरू मानसून की विदाई हुई है. मानसून सामान्य से 6 दिन की देरी से विदा हो रहा है. पूर्वी राजस्थान में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश रहने की संभावना है. 

कोटा, उदयपुर संभाग में 25 सितंबर से 30 सितंबर तक बारिश दर्ज होने की संभावना है. भरतपुर, जयपुर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में भी 27-29 सितंबर के दौरान बारिश होने की संभावना है.

पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर संभाग में तीन-चार दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा. दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में 28 से 30 सितंबर के बीच हल्की बारिश होने की संभावना है.

 

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नाल एयरपोर्ट पर किया स्वागत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नाल एयरपोर्ट पर किया स्वागत न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा