Home » राजस्थान » Churu News: 10वीं कक्षा की नाबालिग के साथ दुष्कर्म, एक महिला सहित दो के खिलाफ मामला दर्ज

Churu News: 10वीं कक्षा की नाबालिग के साथ दुष्कर्म, एक महिला सहित दो के खिलाफ मामला दर्ज

चूरू : चूरू क्षेत्र में दसवीं कक्षा की 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने एवं वीडियो डिलीट करने की एवज में रेप करने का मामला सामने आया है. रेप की वारदात के बाद नाबालिग स्टूडेंट का अश्लील वीडियो वायरल करने का भी आरोप लगा है.

महिला थाने में एक महिला सहित दो लोगों के खिलाफ पोक्सो की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. महिला थाना पुलिस ने पीड़िता का राजकीय डीबी अस्पताल में मेडिकल करवाया. महिला थानाधिकारी करतार सिंह ने बताया कि 15 वर्षीय नाबालिग अपने पिता के साथ थाने पहुंची. पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट दी की वह आजीविका के लिए दूसरे गांव में रहता है.

चूरू शहर में उसकी पत्नी और बच्चे किराए के मकान में रहते हैं. एक महिला का उनके घर पर आना-जाना है. एक दिन महिला ने उसकी 15 वर्षीय नाबालिग के नहाते हुए का चोरी छुपे वीडियो बना लिया. इसके बाद उसने नाबालिग को अपने घर पर बुलाया और वह वीडियो उसे दिखाया. नाबालिग ने उसे वह वीडियो डिलीट करने के लिए कहा तब महिला ने शर्त रखी की यदि वह उसके पुरुष मित्र के साथ शारीरिक संबंध बना लेती है तो वीडियो को डिलीट कर देगी.

जिस पर नाबालिग ने मना कर दिया. इधर महिला ने एक युवक को चूरू बुला लिया और उसने नाबालिग को वीडियो डिलीट करने का बात का झांसा देकर वहीं बुला लिया. इसके बाद युवक ने उसके साथ रेप किया और धमकी दी कि यदि किसी को बताया तो उसका वीडियो वायरल कर देगा. रिपोर्ट में बताया गया कि आरोपी ने उसके साथ कई बार रेप किया.

राजस्थान में बंपर बारिश का दिखा असर, रबी सीजन 2024-25 में बढ़ेगा बुवाई का रकबा
इसके बाद में वीडियो भी वायरल कर दिया. रिपोर्ट में बताया गया कि महिला ने षड्यंत्र रचकर इस वारदात को अंजाम दिया. वहीं आरोपी युवक से इसकी एवज में मोटी रकम भी वसूली. पुलिस ने महिला और युवक के खिलाफ पोक्सो की विभिन्न धाराओ में मामला दर्ज कर लिया है. महिला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही हैं.

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

जिला कलक्टर के निर्देश पर अवैध गैस रिफिलिंग एवं कालाबाजारी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

56 घरेलू व व्यवसायिक गैस सिलेंडर सहित उपकरण जब्त जिला कलक्टर डॉ.जितेंद्र कुमार सोनी के निर्देशन में तीन विशेष प्रवर्तन