Home » राजस्थान » दिल्ली में RSS का नया आधुनिक कार्यालय तकरीबन बनकर हुआ तैयार, सुरक्षा के हैं माकूल इंतजाम

दिल्ली में RSS का नया आधुनिक कार्यालय तकरीबन बनकर हुआ तैयार, सुरक्षा के हैं माकूल इंतजाम

जयपुर : दिल्ली में RSS का नया आधुनिक कार्यालय तकरीबन बनकर तैयार हो गया है. दिल्ली में संघ के पुराने कार्यालय झंडेवालान को डिस्मेंटल करके नया भवन बना है. नया भवन 2.5 एकड़ भूमि पर बनकर तैयार हुआ है. 

RSS के नए भवन में सुरक्षा के माकूल इंतजाम किए गए हैं. केशव कुंज में 12 मंजिला पहले टावर में 80-90 कमरे हैं. प्रत्येक फ्लोर पर 7-8 कमरों का निर्माण किया गया है. राजस्थानी शैली में निर्मित दूसरा टावर 4 मंजिला है.

दूसरे टावर के पहले फ्लोर में संघ प्रमुख मोहन भागवत का कक्ष है. अन्य फ्लोर में संघ के बड़े राष्ट्रीय पदाधिकारियों के कक्ष हैं. संघ केशव कुंज के दूसरे से तीसरे टावर के बीच एक बड़ा मैदान है. यहां संघ संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार की मूर्ति स्थापित की गई है.

 

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नाल एयरपोर्ट पर किया स्वागत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नाल एयरपोर्ट पर किया स्वागत न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा