जयपुर में एक परिचित के शादी का वादा कर युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। झूठ बोलकर आरोपी परिचित ने गहने-कैश ऐंठ लिए। कमरे में सोते समय बाहर से बंद कर भाग निकला। बगरु थाने में पीड़िता ने आरोपी परिचित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच ACP (बगरु) अमीर हसन कर रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि बगरु निवासी 19 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिचित होन के कारण आरोप मिठुलाल से उसकी बातचीत थी। मिलने-जुलने के दौरान आरोपी परिचित मिठुलाल ने नजदीकियां बढ़ा ली। आरोप है कि 2 अक्टूबर को मिलने आने पर आरोपी ने अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर शादी करने का वादा कर दुष्कर्म किया।
झूठ बोलकर उसके पास रखे 60 हजार रुपए और सोने को जोल्या व नथ छीन लिए। सोते समय आरोपी परिचित कमरे को बाहर से लॉक कर भाग निकला। धोखे का पता चलने पर पीड़िता ने आरोपी परिचित के खिलाफ बगरु थाने में शिकायत दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






