Home » राजस्थान » निशुल्क पक्षी चिकित्सा शिविर का किया उद्घाटन

निशुल्क पक्षी चिकित्सा शिविर का किया उद्घाटन

 जयपुर(सुनील शर्मा)* हेल्प एण्ड सर्व चेरिटेबल ट्रस्ट एवं नगर निगम जयपुर हैरिटेज के संयुक्त तत्वावधान में मकर संक्रांति के पर्व पर मांझे से घायल पक्षियों के उपचार के लिए रविवार को गलता गेट,दिल्ली बाईपास रोड पर नि:शुल्क पक्षी चिकित्सा शिविर का उद्घाटन किया गया।हेरिटेज निगम महापौर कुसुम यादव,भाजपा नेता और समाजसेवी रवि नैय्यर और हेरिटेज निगम के अतिरिक्त आयुक्त सुरेंद्र सिंह ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया।इस दौरान ट्रस्ट संरक्षक अजय यादव (पूर्व पार्षद व चैयरमेन) और निदेशक नीरज चतुर्वेदी ने बताया कि इस दौरान ट्रस्ट की रेस्क्यू टीम द्वारा मांझे से घायल 27 पक्षियों को रेस्क्यू किया गया और अपोलो कॉलेज की चिकित्सकीय टीम द्वारा उनका इलाज किया गया।ट्रस्ट द्वारा घायल पक्षियों को रेस्क्यू करवाने हेतु हेल्पलाइन नं.7688966666 जारी किए गए।शिविर 15 जनवरी तक जारी रहेगा। इस मौके पर पार्षद नीरज अग्रवाल,कौशल गुप्ता,नंदलाल शर्मा, किशन जांगिड़,लखन साहू,माया तंवर, हरजिंदर सिंह,अनिल जांगिड़,भंवर सिंह, नत्थू जांगिड़,गिर्राज शर्मा,गिरवर सिंह, रेखा जांगिड़,हेमा थापा,कोमल सैन, विशाल जांगिड़ आदि मौजूद रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines