Home » राजस्थान » कोटा के प्रॉपर्टी डीलर की कुंभ मेले में मौत:शाही स्नान करने जाते समय होने लगी घबराहट, उल्टी हुई; गद्दे पर लेटते ही तोड़ा दम

कोटा के प्रॉपर्टी डीलर की कुंभ मेले में मौत:शाही स्नान करने जाते समय होने लगी घबराहट, उल्टी हुई; गद्दे पर लेटते ही तोड़ा दम

प्रयागराज कुंभ मेले में कोटा के प्रॉपर्टी डीलर की मौत हो गई। वह दो दिन पहले ही अपने दोस्त के साथ कुंभ मेले में गए थे। दोनों आज सुबह अमृत स्नान (शाही स्नान) के लिए पैदल जा रहे थे। इस दौरान प्रॉपर्टी डीलर को रास्ते में ही घबराहट होने लगी।

इस पर वह आराम करने के लिए वहीं पास में रेत पर पड़े गद्दे पर बैठने लगे तो उल्टी हुई। इसके बाद वह आंख बंद करके गद्दे पर लेट गए और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। प्रयागराज कुंभ मेला पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवाया है।

ये कोटा का नया नोहरा नीलकंठ अपार्टमेंट है। इसमें ही सुदर्शन सिंह रहते थे।
ये कोटा का नया नोहरा नीलकंठ अपार्टमेंट है। इसमें ही सुदर्शन सिंह रहते थे।

स्नान करते जाते तबीयत खराब हुई प्रॉपर्टी डीलर सुदर्शन सिंह (47) कोटा के नया नोहरा नीलकंठ अपार्टमेंट में रहते थे। वह प्रॉपर्टी डीलर के साथ ही कम्प्यूटर और सीसीटीवी का काम भी करते थे।

उनके साथ गए दोस्त प्रतीक नंदवाना ने फोन पर बताया- 12 जनवरी की शाम 6 बजे कोटा से रवाना हुए थे। मंगलवार सुबह दोनों दोस्त कुंभ में स्नान करने जा रहे थे। डमरू द्वार के पास सुदर्शन को घबराहट होने लगी। उसने थोड़ी देर आराम करने की बात कही और वहीं रेत पर पड़े एक गद्दे पर बैठने लगा तो उल्टी हुई। इसके बाद वह आंख बंद करके गद्दे पर लेट गया और उसकी मौत हो गई।

महाकुंभ के पहले अमृत स्नान (शाही स्नान) में आज काफी भीड़ है। सुदर्शन भी अपने दोस्त के साथ स्नान के लिए जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही जान चली गई।
महाकुंभ के पहले अमृत स्नान (शाही स्नान) में आज काफी भीड़ है। सुदर्शन भी अपने दोस्त के साथ स्नान के लिए जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही जान चली गई।

मायके में रहती है पत्नी परिवार को मौत की जानकारी कोटा में कर्मयोगी सेवा संस्थान परिवार के संस्थापक राजाराम जैन कर्मयोगी ने दी है। राजाराम जैन कर्मयोगी ने बताया- प्रतीक ने घटना की जानकारी दी। सुदर्शन का परिवार कोटा में ही रहता है। उसकी दो बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है।

उन्होंने बताया- सुदर्शन की भी शादी हो चुकी है। उनके बच्चे नहीं है। सुदर्शन अकेले रहते हैं। उनकी पत्नी मायके में रहती है। मौत की सूचना मिलने के बाद परिवार कोटा से प्रयागराज के लिए रवाना हो गया है। डेड बॉडी कोटा पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS