जयपुर के बिंदायका थाना पुलिस ने एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म होने का मामला दर्ज किया है। पीड़ित ने थाने पहुंच कर खुद के साथ हुई घटना को लेकर रिपोर्ट दी। पीड़िता ने बताया- 14 जनवरी को आरोपी जबरन उसके घर में घुसा और उस के साथ गलत काम किया। इस दौरान उसके पति शौच के लिए गए हुए थे। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ रेप करने और जान से मारने की धमकी देना का मामला दर्ज किया गया।
बिंदायका थाना सीआई भजन लाल ने बताया- एक विवाहिता 14 जनवरी की सुबह थाने आई और खुद के साथ रेप होने की रिपोर्ट दी। इस पर पुलिस ने पीड़िता की बात को सुना और आरोपी रोहित के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।
पीड़िता ने बताया- वह अपने पति और बच्चों के साथ थाना इलाके में एक प्लांट में काम करती है। वह इस प्लांट में पिछले 3 साल से काम कर रहे हैं। प्लांट में चारा का व्यापार करने वाले रोहित का 12 जनवरी को दोपहर 3.44 बजे फोन आया। आरोपी ने पीड़िता को कहा- उसे उस से कोई जरूरी काम है। पीड़िता ने आरोपी से फोन पर पूछा की उसके पास उसका मोबाइल नम्बर कहां से आया। इस आरोपी ने गोलमोल जवाब देना शुरू किया। पीड़िता ने फोन काट दिया।
धमकी देकर मौके से भागा आरोपी
इसके बाद आरोपी ने रात को भी फोन किया, लेकिन पीड़िता ने फोन नहीं उठाया। इस के बाद आरोपी सुबह 7 बजे उसके कमरे में घुसा गया। इस दौरान पति शोच के लिए गया हुआ था। आरोपी ने पीड़िता के साथ कमरा बंद कर के गलत काम किया। इस के बाद आरोपी धमकी देकर मौके से भाग निकला। पीड़िता की शिकायत पर रोहित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रोहित के सम्भावित ठिकानों पर रेड की जा रही हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।






