राजस्थान में मंगलवार को मकर संक्रांति मनाई गई। जयपुर, सीकर समेत कई जिलों में लोगों ने पतंगबाजी का जमकर लुत्फ उठाया। जयपुर में दिनभर पतंगबाजी के बाद शाम को आसमान लैंटर्न (लालटेन) उड़ाने और आतिशबाजी से जगमगा उठा। लैंटर्न (लालटेन) आसमान में छोड़ कर देश-प्रदेश में खुशहाली की कामना की गई। जयपुर की छोटी चौपड़ और हवा महल पर आतिशबाजी का ड्रोन से नजारा देखने लायक था।
जयपुर में सीएम भजनलाल शर्मा और डिप्टी सीएम दीया कुमारी के साथ कई भाजपा नेताओं ने पतंग उड़ाई। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और परेश रावल ने सिसोदिया रानी का बाग में पतंग उड़ाई और पेंच लड़ाए।
सीकर में सुबह कोहरा छाए रहने और हवा न चलने के कारण पतंगबाजों में मायूसी थी। लेकिन, दोपहर में तेज हवा के साथ उनके चेहरे खिल उठे। उसके बाद उन्होंने पतंगबाजी को एंजॉय किया। कोटा में चाइनीज मांझे से पतंग उड़ाने वालों के खिलाफ पुलिस ने ड्रोन से नजर रखी।
राजस्थान में मकर संक्रांति और पतंगोत्सव के उल्लास की 20 तस्वीरें…
तस्वीर बड़ी चौपड़ और हवामहल की है। दिनभर पतंगबाजी के दौर के बाद जयपुरवासियों ने रात को आतिशबाजी की। (ड्रोन फोटो क्रेडिट : राम जयपुर ड्रोनी)
जयपुर की ओल्ड सिटी का यह नजारा ड्रोन से कैद किया गया। नजारा दिवाली से कम नहीं था। युवाओं ने छत पर चढ़कर पतंगों के साथ लैंटर्न जलाकर अपनी विश मांगी।
जयपुर के किशनपोल बाजार की इमारतों पर दिवाली जैसी रोशनी की गई थी। इसके साथ ही आतिशबाजी ने आसमान को गुलजार कर दिया।
तस्वीर सीकर की है, जहां छतों पर चढ़े लोगों ने रंग-बिरंगी लालटेन जलाई और उसे आसमान में छोड़ दिया।
आतिशबाजी का यह नजारा गुलाबी नगर जयपुर का है। यहां शाम को दिवाली सा माहौल हो गया।
जयपुर में आतिशबाजी के बाद लोग अपने घर से बाहर निकले और गुलाबी सर्दी में गरमा-गरम चाट पकौड़ी का लुत्फ उठाया। तस्वीर जयपुर की ओल्ड सिटी के बाबा हरिश्चंद्र मार्ग की है।
सीकर शहर में रात को छतों पर चढ़कर आतिशबाजी करते लोग।
जयपुर के मालवीय नगर में देर शाम सूरज के ढलने पर भी पतंगबाजी का दौर जारी रहा।
जयपुर में पतंगबाजी करने अपने बेटे विहान बंसल के साथ अमेरिका से आए डॉ. राजीव बंसल और उनकी पत्नी दीक्षा बंसल।
जयपुर के अजमेरा हॉस्टल के स्टूडेंट्स ने छत पर जमकर पतंगबाजी की। इस दौरान उन्होंने पतंगों के साथ ग्रुप फोटो क्लिक करवाई।
फोटो सीकर का है। यहां दोपहर में जैसे ही तेज हवा चली, लोग छतों पर आ आए और पूरा आसमान पतंगों से सतरंगी हो गया।
जयपुर में जल महल पर पतंग महोत्सव आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी पहुंचे और पतंगबाजी में हाथ आजमाया। डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने भी पतंगबाजी की।
जयपुर में आयोजित पतंग महोत्सव में कलाकारों ने लोक नृत्य की प्रस्तुति दी।
जयपुर के पतंग महोत्सव में सीएम भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम दीया कुमारी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ मौजूद रहे।
मकर संक्रांति पर शाम को राजसमंद के श्रीनाथजी मंदिर की नाथूवास स्थित गोशाला में भैंसों की भिड़ंत कराई गई। इस जोर आजमाइश को देखने हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
बाड़मेर में युवाओं ने जमकर पतंगबाजी की। अपनी पतंग को सबसे ऊंचा उड़ाने की ख्वाहिश में खूब पेंच लड़ाए।
मकर संक्रांति पर्व को लेकर जालोर के भैरू नाथ अखाड़े में स्थित जालंधर नाथ जी महाराज के मंदिर और भगवान शिव के शिवलिंग को रंग-बिरंगी पतंगों व फूलों से सजाया गया।
तस्वीर बाड़मेर की है, जहां छत पर युवाओं ने डीजे बजाया और म्यूजिक के साथ पतंगबाजी का आनंद लिया।
कोचिंग सिटी कोटा में मकर संक्रांति का उल्लास नजर आया। युवक-युवतियों ने छत पर डीजे पर जमकर डांस किया और पतंग उड़ाई।
सीकर के गोपीनाथ जी मंदिर को पतंग की थीम पर सजाया गया।
Post Views: 70