कार सवार व्यक्ति को डीजल के 2000 रुपए को लेकर टोकना सेल्समैन को भारी पड़ गया। कुछ देर बाद वह 3 बाइक पर अपने 7-8 साथियों को लेकर आया। बदमाशों ने सेल्समैन को बाइक से टक्कर मारकर गिरा दिया और लाठियों से मारपीट की।
आरोप है कि सेल्समैन ने डीजल का रुपया अकाउंट में नहीं आने को लेकर उसे टोका था। पूरी घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। पंप मैनेजर ने थाने में शिकायत दी है। मामला कोटा के अनंतपुरा थाना इलाके का दोपहर 12:30 का है। ASI बाबूलाल ने बताया कि पीड़ित ने शिकायत दी है। मामले की जांच की जा रही है।

रुकवाकर डीजल का रुपया मांगा था पेट्रोल पंप मैनेजर अख्तर ने बताया- पंप आईपीआईए भामाशाह मंडी रोड़ स्थित किरण एंटरप्राइजेज का है। दोपहर को कार सवार आए और उन्होंने सेल्समैन आदिल से 2000 हजार का डीजल भरवाया था। कार सवार ने कार्ड स्कैन कर पैसा ट्रांसफर करने की बात कही। इसके बाद कार्ड स्कैन कर तुरंत मौके से चला गया।
सेल्समैन ने अकाउंट चेक किया तो उसमें पैसा नहीं आया। सेल्समैन आदिल ने कार सवार का पीछा किया। कार को रुकवाकर पैसा ट्रांसफर करने को कहा। वहां दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद अख्तर पेट्रोल पंप पर आ गया।
मारपीट कर भाग गए ख्तर ने बताया- 10 से 15 मिनट बाद तीन बाइक पर 7-8 बदमाश आए। उनके हाथों में लाठी डंडे थे। उन्होंने गाली गलौज करते हुए आदिल को बाइक से टक्कर मारकर गिरा दिया। फिर डंडों से उसकी पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद अन्य सेल्समैन और लोगो ने बीच बचाव किया। आरोपी बदमाश मौके से भाग गए। इसकी शिकायत थाने में दी है।






