Home » राजस्थान » गर्लफ्रेंड से झगड़ा, युवक ने उसी के घर सुसाइड किया:नाराज होकर घर से निकली थी प्रेमिका, फंदे से उतारकर सड़क पर फेंक आई

गर्लफ्रेंड से झगड़ा, युवक ने उसी के घर सुसाइड किया:नाराज होकर घर से निकली थी प्रेमिका, फंदे से उतारकर सड़क पर फेंक आई

झुंझुनूं में झगड़े के बाद प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के घर पर ही चुन्नी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। नाराज होकर गई प्रेमिका वापस लौटी तो उसे फंदे पर लटका देख चौंक गई। उसे फंदे से उतार कर घर से 50 मीटर दूर फेंक दिया और मोबाइल से सिम निकाल कर तोड़ दी।

पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए सबूत मिटाने के आधार पर प्रेमिका को 14 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं प्रेमी के भाई ने हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की जांच करने की बात कही है।

मामला झुंझुनूं के नवलगढ़ के गोठड़ा थाना इलाके के भरवाड़ी गांव की कीर की ढाणी का है। घटना 11 जनवरी की है, इसमें पुलिस ने युवती को 14 जनवरी मंगलवार शाम गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया।

हंसराज कीर (40) का शव गर्लफ्रेंड के घर से 50 मीटर दूर सड़क पर मिला था।
हंसराज कीर (40) का शव गर्लफ्रेंड के घर से 50 मीटर दूर सड़क पर मिला था।

दोनों के घर पास-पास गोठड़ा थानाधिकारी कमलेश चौधरी ने बताया- हंसराज (40) के सुसाइड के सबूत मिटाने की कोशिश करने के मामले में कीर की ढाणी निवासी गीता देवी (39) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि गीता देवी की हंसराज से करीब ढाई साल से दोस्ती थी। दोनों के घर आसपास ही थे। घटना के दिन 10 जनवरी की रात गीता देवी ने ही कॉल करके हंसराज कीर (40) को अपने घर बुलाया था।

हंसराज ने गीता के घर पर ही खाना खाया। इस दौरान दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। गीता नाराज होकर घर से बाहर चली गई। पीछे से हंसराज ने उसी के घर में टिनशेड में लगे पंखे के हुक से चुन्नी का फंदा लगा लिया।

सड़क किनारे डाला शव कमलेश चौधरी ने बताया- कुछ देर बाद जब गीता वापस घर आई, तो हंसराज फंदे पर झूल रहा था। तब गीता ने डर और घबराहट में फंदे को दांतले से काटकर हंसराज को नीचे उतार लिया। उसने हंसराज के मुंह पर पानी डाला, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। बाद में गीता शव को घसीटकर अपने घर से बाहर ले गई और 50 मीटर दूर ग्रामीण खेमचंद के घर के पास सड़क किनारे डाल दिया। गीता ने हंसराज के मोबाइल फोन से सिम निकालकर तोड़ दी और मोबाइल को घर में छिपा दिया।

डीएसपी राजवीर सिंह ने बताया कि महिला ने डेड बॉडी सड़क किनारे डालकर सबूत नष्ट करने का प्रयास किया। आरोपी महिला का मकान मृतक के घर के पास ही है। महिला के पति की नौ साल पहले मौत हो चुकी है।

हंसराज शराब की दुकान पर सेल्समैन था। घटना वाली रात को उसने गर्लफ्रेंड के घर ही खाना खाया था।
हंसराज शराब की दुकान पर सेल्समैन था। घटना वाली रात को उसने गर्लफ्रेंड के घर ही खाना खाया था।

हत्या या आत्महत्या: पुलिस मामले को सुसाइड मान रही है कमलेश चौधरी ने बताया- पुलिस इस मामले को सुसाइड मान रही है, लेकिन परिजनों ने हत्या का मामला दर्ज कराया था। गला घोंटने के निशान भी पाए गए थे। लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर परसरामपुरा अस्पताल में मॉर्च्युरी के बाहर धरना भी दिया था। रिपोर्ट में हत्या कर शव को घर के बाहर रोड पर पटकने की आशंका जताई गई थी।

हंसराज की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर धरना दिया था।
हंसराज की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर धरना दिया था।

हंसराज के भाई ने जताया हत्या का अंदेशा, धरना भी दिया था कीर की ढाणी निवासी रणजीत ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका भाई हंसराज शराब के ठेके पर सेल्समैन का काम करता था। 10 जनवरी की रात करीब 10 बजे वह खाना खाने के लिए बैठा था। उसी समय उसके फोन पर एक कॉल आया और वह फोन पर बात करते-करते घर से बाहर निकल गया। अगले दिन सुबह उसका शव सड़क किनारे मिला।

इस मामले में हंसराज के भाई रणजीत ने सवाल उठाए हैं। रणजीत का कहना है कि वह अकेली 40 साल के युवक के शव को फंदे से नीचे उतारकर अपने घर से करीब 50 मीटर दूर सड़क तक कैसे लेकर गई? क्या इस वारदात में महिला के साथ कोई दूसरा भी शामिल था?

डीएसपी राजवीर सिंह ने बताया कि आरोपी महिला ने सबूत नष्ट करने का प्रयास किया, जिसके लिए उस पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS