Home » राजस्थान » BAP विधायक को आज कोर्ट में पेश करेगी ACB:MLA जयकृष्ण पटेल ने धमकाया था- मेरा वर्चस्व इतना है कि सरकार भी चुप रहती है

BAP विधायक को आज कोर्ट में पेश करेगी ACB:MLA जयकृष्ण पटेल ने धमकाया था- मेरा वर्चस्व इतना है कि सरकार भी चुप रहती है

रिश्वतकांड में पकड़े गए बागीदौरा (बांसवाड़ा) के विधायक जयकृष्ण पटेल को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) आज (सोमवार) कोर्ट में पेश करेगी। एंटी करप्शन ब्यूरो(ACB) घूसखोरी की 20 लाख की रकम बरामद करने सहित कई अन्य बिंदुओं विधायक की रिमांड मांगेगी।

4 मई को विधायक भारत आदिवासी पार्टी(BAP) के विधायक जयकृष्ण पटेल को जयपुर के ज्योतिनगर स्थित सरकारी आवास से एसीबी ने गिरफ्तार किया था। रविवार शाम से ही ACB विधायक के गनमैन, ड्राइवर, ऑफिस वर्कर और सोशल मीडिया देखने वालों से पूछताछ कर रही है। कल शाम इन्हें दफ्तर लेकर गई थी। हालांकि सभी ने पैसा लेकर भागे व्यक्ति के बारे में जानकारी होने से इनकार कर दिया था। देर रात विधायक के स्टाफ को एसीबी ने छोड़ दिया था।

ACB 4 मई को बागीदौरा (बांसवाड़ा) विधायक जयकृष्ण पटेल के साथ उनके स्टाफ को भी कार्यालय लाई थी। पूछताछ के बाद स्टाफ को देर रात छोड़ दिया गया था।
ACB 4 मई को बागीदौरा (बांसवाड़ा) विधायक जयकृष्ण पटेल के साथ उनके स्टाफ को भी कार्यालय लाई थी। पूछताछ के बाद स्टाफ को देर रात छोड़ दिया गया था।

सवाल वापस लेने पर नाराज हुए थे स्पीकर, बोले-विधायकी रहेगी या जाएगी, कोर्ट के फैसले पर तय होगा जयकृष्ण पटेल ने विधानसभा में जो सवाल पूछे थे, उन्हें वापस लिया तो स्पीकर वासुदेव देवनानी ने नाराजगी जताते हुए कहा था कि सवाल वापस नहीं लिए जाने चाहिए। घूसकांड के बाद देवनानी ने जयकृष्ण पटेल की विधायकी को लेकर कहा कि ऐसे मामलों में पहले कोर्ट फैसला करेगा, उसके बाद उनकी विधायकी पर निर्णय होगा।

शिकायतकर्ता को धमकाया, ढाई करोड़ नहीं दिए तो बर्बाद कर दूंगा विधायक जयकृष्ण पटेल ने शिकायतकर्ता को कई बार धमकी भी दी थी। वह रवींद्र सिंह से कहता था कि मेरा वर्चस्व इतना है कि विधानसभा में सरकार भी चुप रहती है। ढाई करोड़ रुपए पहुंचा दे, वरना 15 मई तक बर्बाद कर दूंगा। रुपए देने में देरी की तो माइनिंग विभाग के अधिकारियों से खदान बंद करवा दूंगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

“बल्लूपुरा में इकोलॉजिकल जोन पर निर्माण का विवाद, अवैध वेयरहाउस पर उठे सवाल”

इकोलॉजिकल जोन में अवैध वेयरहाउस निर्माण चर्चा में, नियमों की अनदेखी के आरोप न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। राजधानी