Home » राजस्थान » जयपुर में 4 युवक-युवती डूबे, मौत:तालाब में नहाने उतरी थी लड़की, पैर फिसला; बचाने के चक्कर में साथी भी डूब गए

जयपुर में 4 युवक-युवती डूबे, मौत:तालाब में नहाने उतरी थी लड़की, पैर फिसला; बचाने के चक्कर में साथी भी डूब गए

जयपुर में गुरुवार दोपहर डूबने से 3 युवतियों समेत चार लोगों की मौत हो गई। चारों युवक-युवतियां फार्म के पोंड में नहाने गए थे। नहाते समय एक युवती का पैर फिसल गया। उसे बचाने के चक्कर में तीनों साथी भी डूब गए।

SHO (दूदू) राममिलन ने बताया- हादसे में दूदू के काकड़ियां की ढाणी निवासी कमलेशी देवी (18), विनोद कुमार (20), कुमारी रामेश्वरी (18) और हेमा बावरिया (18) की मौत हो गई। चारों युवक-युवतियां ढाणी में रहने वाले अन्य साथियों के साथ बकरियां चराने घर से निकले थे। बकरी चराते हुए ढाणी में ही एक फार्म में बने पोंड पर जा पहुंचे।

दोपहर करीब 12 बजे कमलेशी नहाने के लिए पानी में उतर गई। नहाते समय पैर फिसलने से वह डूबने लगी। कमलेशी को डूबता देखकर विनोद, रामेश्वरी और हेमा भी बचाने के लिए पानी में उतर गए। बचाने के प्रयास में तीनों भी डूब गए। उनके साथियों ने परिजनों को सूचना दी।

चार युवक-युवतियों की मौत के बाद अस्पताल के बाहर जुटे लोग।
चार युवक-युवतियों की मौत के बाद अस्पताल के बाहर जुटे लोग।

तीन घंटे में बाहर निकाले शव हादसे की सूचना पर डूबने वाले युवक-युवती के परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस कंट्रोल रूम की सूचना पर दूदू थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद चारों युवक-युवती के शव बाहर निकाले गए। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शवों को दूदू हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

“बल्लूपुरा में इकोलॉजिकल जोन पर निर्माण का विवाद, अवैध वेयरहाउस पर उठे सवाल”

इकोलॉजिकल जोन में अवैध वेयरहाउस निर्माण चर्चा में, नियमों की अनदेखी के आरोप न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। राजधानी