Home » राजस्थान » राजस्थान के हेल्थ-मिनिस्टर की पत्नी की साइलेंट अटैक से मौत:जयपुर में रात को खाना खाकर सो गई थीं, सुबह नहीं उठीं

राजस्थान के हेल्थ-मिनिस्टर की पत्नी की साइलेंट अटैक से मौत:जयपुर में रात को खाना खाकर सो गई थीं, सुबह नहीं उठीं

राजस्थान के हेल्थ मिनिस्टर गजेंद्र सिंह खींवसर की पत्नी प्रीति कुमारी की साइलेंट अटैक से गुरुवार सुबह मौत हो गई। प्रीति कुमारी रात को खाना खाकर सोई थीं। सुबह नहीं उठी तो परिजन ने उन्हें उठाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कोई रिस्पॉन्स नहीं किया। घरवाले उन्हें नजदीक के प्राइवेट हॉस्पिटल (दुर्लभजी) लेकर गए, यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अंतिम संस्कार शुक्रवार सुबह 9 बजे खींवसर (नागौर) में होगा।

डॉक्टरों का कहना है कि प्रीति कुमारी को साइलेंट अटैक आया था, इसके कारण सोने के बाद उनकी डेथ हो गई। बताया जा रहा है कि डॉक्टरों की एक टीम सुबह मंत्री के घर भी पहुंची थी, जहां उनको शुरुआती इलाज भी दिया था, लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं आने के बाद प्रीति को हॉस्पिटल लेकर गए।

हेल्थ मिनिस्टर गजेंद्र सिंह खींवसर की पत्नी प्रीति कुमारी के साथ फाइल फोटो।
हेल्थ मिनिस्टर गजेंद्र सिंह खींवसर की पत्नी प्रीति कुमारी के साथ फाइल फोटो।

1982 में हुई थी शादी गजेंद्र सिंह खींवसर और प्रीति कुमारी की शादी फरवरी 1982 में हुई थी। उनका एक बेटा धनंजय सिंह खींवसर हैं, जो जोधपुर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष हैं। धनंजय के अलावा इनकी एक बेटी भी है।

मंत्री गजेंद्र के आज के कार्यक्रम स्थगित गजेंद्र सिंह खींवसर बीकानेर के प्रभारी मंत्री हैं। गुरुवार को उनको बीकानेर जाना था और कई कार्यक्रमों में शामिल होना था। पत्नी के निधन के बाद सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

“बल्लूपुरा में इकोलॉजिकल जोन पर निर्माण का विवाद, अवैध वेयरहाउस पर उठे सवाल”

इकोलॉजिकल जोन में अवैध वेयरहाउस निर्माण चर्चा में, नियमों की अनदेखी के आरोप न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। राजधानी