Home » राजस्थान » फ्री में अकाउंट खुलवाने का झांसा देकर रुपए हड़पे:एटीएम और चेकबुक लेकर लेनदेन किया, बैंक से धोखाधड़ी का पता चला

फ्री में अकाउंट खुलवाने का झांसा देकर रुपए हड़पे:एटीएम और चेकबुक लेकर लेनदेन किया, बैंक से धोखाधड़ी का पता चला

सीकर के उद्योग नगर इलाके में बैंक अकाउंट खुलवाकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। गांव के ही रहने वाले युवक ने फ्री में अकाउंट खुलवाने का झांसा देकर एटीएम कार्ड और चेकबुक अपने पास रखी। उसके बाद अकाउंट से लाखों रुपए का ट्रांजैक्शन कर दिया। इसके चलते अकाउंट भी सीज हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सीकर में पुरोहित का बास इलाके के रहने वाले दिनेश ने मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में बताया- 20 जून 2024 को सचिन निवासी पुरोहित का बास ने उसे कहा कि वह उसका अकाउंट खुलवा देगा। जो स्कॉलरशिप में काम आएगा, अकाउंट खुलवाने के पैसे भी नहीं लगेंगे। तुम मेरे साथ चलो, तुम्हारा अकाउंट खुलवा देता हूं।

5 महीने बाद भी एटीएम कार्ड नहीं दिया

वह विश्वास करके सचिन के साथ चला गया। सचिन उसे अपने साथ जयपुर रोड स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक में लेकर गया, जहां सचिन ने दिनेश का अकाउंट खुलवाया। जब दिनेश ने वहां बैंक अकाउंट की चेकबुक, एटीएम कार्ड मांगे तो सचिन ने कहा कि वह मैं ले लूंगा, तुम घर पर चलो। 4 से 5 महीने बीतने के बाद भी सचिन ने बैंक चेक बुक और एटीएम कार्ड नहीं दिए। जब इस बारे में दिनेश ने सचिन से बातचीत की तो सचिन ने कहा कि अभी उसके 40 हजार रुपए अकाउंट में पड़े हैं। वह निकालने के बाद एटीएम कार्ड और चेक बुक दे देगा।

सचिन ने बहाने करते हुए काफी दिन निकाल दिए। फिर कहा कि अकाउंट सीज हो गया है। जब दिनेश ने अपने स्तर पर ही बैंक में मालूम किया तो पता चला कि दिनेश के अकाउंट में तो लाखों का लेनदेन हो रहा है। इसलिए अकाउंट को सीज कर दिया गया है। सचिन ने इसी तरह दिनेश के भाई बबलू का भी अकाउंट खुलवाया और उसकी चेक बुक,एटीएम कार्ड भी अपने पास रख लिए। फिलहाल दिनेश की रिपोर्ट पर उद्योग नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी है। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद् शर्मा कर रहे हैं।

बता दें कि सीकर शहर में ऐसे कई गिरोह एक्टिव हैं। जो लोगों के स्कॉलरशिप,ट्रेडिंग के नाम पर बैंकों में अकाउंट खुलवाते हैं। इसके बाद अकाउंट का एटीएम कार्ड,चेक बुक अपने पास रखकर उन खातों में ऑनलाइन गेमिंग की राशि का लेनदेन करते हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

“बल्लूपुरा में इकोलॉजिकल जोन पर निर्माण का विवाद, अवैध वेयरहाउस पर उठे सवाल”

इकोलॉजिकल जोन में अवैध वेयरहाउस निर्माण चर्चा में, नियमों की अनदेखी के आरोप न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। राजधानी