Poola Jada
Home » राजस्थान » अजमेर में नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप:​​​​​​​काम देने के बहाने घर बुलाया, जबरन शराब पिलाई; अश्लील वीडियो बनाकर दरिंदगी की

अजमेर में नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप:​​​​​​​काम देने के बहाने घर बुलाया, जबरन शराब पिलाई; अश्लील वीडियो बनाकर दरिंदगी की

अजमेर के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपियों पर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर आदर्श नगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आदर्श नगर थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित ने शिकायत देकर बताया कि उसकी एक जान पहचान व्यक्ति से हुई थी। आरोपी ने काम देने का झांसा देकर अपने घर बुलाया था। जब वह आरोपी के घर पहुंची तो वहां पर एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था।

पीड़िता ने शिकायत को बताया कि वहां दोनों आरोपी शराब पी रहे थे। जब वह वापस जाने लगी तो उसे जाने नहीं दिया। उसे जबरदस्ती शराब पिलाने लग गए। विरोध करने पर उसके साथ रेप किया गया। इस दौरान उसके अश्लील वीडियो बना लिए गए। पीड़िता ने आरोपियों पर धमकी देने का आरोप भी लगाया है। आदेश नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS