Home » राजस्थान » पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में नौसेना कर्मचारी गिरफ्तार:महिला हैंडलर को भेज रहा था गुप्त सूचनाएं; ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी दी जानकारियां

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में नौसेना कर्मचारी गिरफ्तार:महिला हैंडलर को भेज रहा था गुप्त सूचनाएं; ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी दी जानकारियां

राजस्थान पुलिस की सीआईडी इंटेलिजेंस यूनिट ने जासूसी के आरोप में नौसेना भवन दिल्ली में तैनात यूडीसी को गिरफ्तार किया है। सीआईडी इंटेलिजेंस की टीम पाकिस्तानी गुप्तचर एजेंसियों के लिए जासूसी करने वालों पर नजर बनाए हुए थी।

सीआईडी को नौसेना भवन में तैनात यूडीसी विशाल यादव की जानकारी मिली। इस पर आरोपी विशाल की सर्विलांस बढ़ाई गई तो उसके बारे में कई जानकारियां सामने आई।

इसके बाद इंटेलिजेंस टीम ने उसे डिटेन कर पूछताछ की और बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी विशाल यादव पाक महिला हैंडलर को गुप्त सूचनाएं भेज रहा था। इसके बदले क्रिप्टो करेंसी और बैंक खातों में रुपए ले रहा था।
आरोपी विशाल यादव पाक महिला हैंडलर को गुप्त सूचनाएं भेज रहा था। इसके बदले क्रिप्टो करेंसी और बैंक खातों में रुपए ले रहा था।

डायरेक्टोरेट ऑफ डॉकयार्ड में कार्यरत है आरोपी

महानिरीक्षक पुलिस सीआईडी (सुरक्षा) राजस्थान विष्णुकांत गुप्ता ने बताया- पाकिस्तानी गुप्तचर एजेंसियां सामरिक जानकारी लेने के लिए कुछ भी कर सकती हैं। ऐसे में उनकी टीम हर हरकत पर नजर बनाए रखती है।

इसी दौरान जानकारी सामने आई कि विशाल यादव निवासी पुनसिका, रेवाड़ी (हरियाणा) जो नौसेना भवन दिल्ली में डायरेक्टोरेट ऑफ डॉकयार्ड में यूडीसी के पद पर कार्यरत है।

वह सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी की महिला हैंडलर के लगातार संपर्क में है।

पाक हैंडलर को भेज रहा था गुप्त सूचनाएं आईजी ने बताया- आरोपी विशाल पैसों के लालच में आकर नौसेना भवन की सामरिक महत्त्व की गोपनीय सूचनाएं महिला पाक हैंडलर को दे रहा था। इसके बाद सभी टीमें एक्टिव की गई। जिनके द्वारा लगातार विशाल और उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर नजर रखी गई।

उन्होंने बताया- पुष्टि होने पर विशाल यादव को जयपुर लाया गया। जहां पर देश की लगभग सभी एजेंसियों के द्वारा उससे पूछताछ की गई। अभी तक की जांच में सामने आया है कि आरोपी ऑनलाइन गेम खेलने का आदी है।

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी भेजी सूचनाएं आरोपी पैसों के लिए देश की सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील सूचनाएं महिला पाक हैंडलर प्रिया शर्मा को दे रहा था। इसकी एवज में पाक हैंडलर विशाल को क्रिप्टो करेंसी ट्रेडिंग अकाउंट में यूएसडीटी और बैंक खातों में पैसा भेज रही थी।

विष्णुकांत गुप्ता ने बताया- आरोपी के मोबाइल की फोरेंसिक जांच कराई गई, जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। इसमें पैसों का लेनदेन, सामरिक सूचना, मोबाइल चैट मिली है। आरोपी ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी नौसेना और अन्य रक्षा संबंधी सूचनाएं महिला पाक हैंडलर को दी थी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास