Home » राजस्थान » बाइक की टक्कर से महिला और चालक घायल:सिरोही में टनल के पास हादसा, दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया

बाइक की टक्कर से महिला और चालक घायल:सिरोही में टनल के पास हादसा, दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया

सिरोही में ब्यावर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर स्थित टनल के पास मंगलवार रात एक दुर्घटना हुई। एक तेज रफ्तार बाइक ने महिला को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला दूर जा गिरी। उसके सिर से खून बहने लगा और वह बेहोश हो गई।

हादसे में बाइक बेकाबू हो गई और चालक भी बाइक के नीचे दब गया। वह भी बेहोश हो गया। महिला के साथी उसकी मदद कर रहे थे, लेकिन बाइक चालक की मदद के लिए कोई आगे नहीं आया।

इसी दौरान टांकरिया निवासी प्रदुमन कंसारा वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने हादसे को देखा और तुरंत मदद के लिए आगे आए। उन्होंने सबसे पहले बाइक के नीचे दबे युवक को निकाला। साथ ही एम्बुलेंस 108 और कोतवाली पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने के 5 मिनट के अंदर पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गए। दोनों घायलों को सिरोही सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। वहां डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने तुरंत इलाज शुरू कर दिया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास