Home » राजस्थान » पिता-बच्चों के सामने महिला से मारपीट कर किया रेप:नशे में युवक झुग्गी में घुसा था, 50 हजार भी लूटे; दोस्त ने अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल

पिता-बच्चों के सामने महिला से मारपीट कर किया रेप:नशे में युवक झुग्गी में घुसा था, 50 हजार भी लूटे; दोस्त ने अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल

सीकर जिले में 30 साल की महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने झुग्गी में घुसकर महिला पानी में नशीला पदार्थ पिलाया, फिर रेप किया।

इतना ही नहीं इस दौरान आरोपी के साथी ने महिला का अश्लील वीडियो भी बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

युवक नशे में महिला की झुग्गी में घुसा

पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 24 नवंबर की दोपहर को 3 बजे आरोपी युवक नशे में धुत होकर उसकी झुग्गी में आया।

नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया, मारपीट कर किया रेप

आगे बताया कि जिसने महिला को उसके बच्चों और पिता के सामने पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद मारपीट कर रेप किया।

साथ ने अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल

आरोपी के एक साथी ने महिला का अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना के वक्त वहां अन्य भी कई लोग मौजूद थे, जिन्होंने आरोपी को नहीं रोका।

इस दौरान आरोपी महिला की झुग्गी से 50 हजार रुपए भी लूटकर ले गया। महिला ने तीन नामजद सहित अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नाल एयरपोर्ट पर किया स्वागत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नाल एयरपोर्ट पर किया स्वागत न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा