Home » राजस्थान » कंडक्टर-खलासी से मारपीट मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार:5 गाड़ियां भी जब्त,सीट को लेकर हुआ था विवाद; पैसे भी छीन ले गए थे बदमाश

कंडक्टर-खलासी से मारपीट मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार:5 गाड़ियां भी जब्त,सीट को लेकर हुआ था विवाद; पैसे भी छीन ले गए थे बदमाश

सीकर के गोकुलपुरा थाना इलाके में नेशनल हाईवे संख्या 52 पर सीट के विवाद को लेकर बस के कंडक्टर और खलासी के साथ मारपीट करने के मामले में गोकुलपुरा पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें मुख्य आरोपी भी शामिल हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों को उनके घरों पर दबिश देकर पकड़ा। इनके पास से घटना के दौरान काम में ली गई पांच बोलेरो गाड़ी भी पुलिस ने जब्त कर ली है।

गोकुलपुरा थानाधिकारी प्रीति बेनीवाल के मुताबिक पुलिस थाने पर अमर ट्रेवलिंग एजेंसी के प्रताप सिंह ने मुकदमा दर्ज करवाया कि 24 नवंबर की दोपहर को 1 से1:30 बजे के बीच उनकी स्लीपर बस जयपुर से बीकानेर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में चार-पांच बोलेरो गाड़ी में आए बदमाशों ने पहले तो उनकी बस को रुकवाया। इसके बाद कंडक्टर और खलासी के साथ मारपीट करके 17500 रुपए छीनकर ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू की।

मारपीट की पूरी घटना बस में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी।
मारपीट की पूरी घटना बस में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी।

पुलिस इन्वेस्टिगेशन में सामने आया कि बस में अजीत मीणा नाम का एक लड़का सफर कर रहा था। जिसका बस के कंडक्टर से सीट की बात को लेकर विवाद हुआ था। कंडक्टर ने उसे बस से नीचे उतार दिया था। इसी बात को लेकर वह नाराज हुआ और फिर उसने अपने साथियों को बुलाकर स्पार्क होटल के पास बस को रुकवाया और बस के कंडक्टर खलासी के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया।

पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी अजीत मीणा (32) निवासी भीलवाड़ा, अरविंद बाजिया (23) निवासी सीकर, रामस्वरूप सिंह (35) निवासी सीकर,कृष्ण कुमार (30) निवासी झुंझुनूं और राहुल कुमार (29) निवासी झुंझुनूं को उनके घरों पर दबिश देकर गिरफ्तार किया। इनमें अजीत के अलावा अन्य चार आरोपियों की ही गाड़ी घटना के दौरान काम में ली गई थी। अब पुलिस मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

जेडीए का बुलडोजर एक्शन 69 बीघा में बस रहीं 6 अवैध कॉलोनियां जमींदोज,दोबारा कब्जे की कोशिश भी नाकाम

मुख्यमंत्री के जीरो टॉलरेंस विजन पर बड़ी कार्रवाई,बस्सी के दुंधली, मालीहाला और निमोरा में चला बुलडोजर,सोडाला में अवैध निर्माण भी