<strong>जयपुरः </strong>राजस्थान के 12 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट किया जारी किया है. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है. ऐसे में आज सीकर में घना कोहरा, 50 मीटर से भी कम विजिबिलिटी रही. कोटा और चित्तौड़गढ़ में दोपहर बाद कई जगह ओले गिरे. जयपुर और अजमेर संभाग में बादल व धुंध का असर देखने को मिला.
हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बीकानेर में कल घना कोहरा छाया रहा था. पश्चिमी राजस्थान में मौसम साफ, धूप से पारा चढ़ा. बाड़मेर में सबसे ज्यादा 29.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. 3-4 फरवरी को भी कुछ जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया.
Author: Kashish Bohra
Post Views: 16






