Home » राजस्थान » वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट, राजस्थान से पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने दी प्रतिक्रियाएं, जानिए किसने क्या कहा?वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट, राजस्थान से पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने दी प्रतिक्रियाएं, जानिए किसने क्या कहा?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट, राजस्थान से पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने दी प्रतिक्रियाएं, जानिए किसने क्या कहा?वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट, राजस्थान से पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने दी प्रतिक्रियाएं, जानिए किसने क्या कहा?

जयपुर: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट आज पेश कर दिया. बजट पर राजस्थान के नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. पक्ष और विपक्ष के नेता बजट पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. चलिए आपको बता दें कि आम बजट पर किस नेता ने क्या प्रतिक्रिया दी?

बजट पर अशोक गहलोत की प्रतिक्रिया:
आम बजट पर कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश के सबसे बड़े राज्य राजस्थान का बजट भाषण में कोई मेंशन न होना प्रदेश के साथ हो रहे सौतेलेपन की झलक है. ERCP को लेकर कोई जिक्र नहीं हुआ. न ही राजस्थान में किसी नई रेलवे परियोजना या मेट्रो प्रोजेक्ट की घोषणा हुई. गरीब, श्रमिकों और असंगठित क्षेत्र की बड़ी आबादी के लिए कोई राहत का बड़ा ऐलान नहीं हुआ. कुल मिलाकर डबल इंजन के बावजूद यह बजट राजस्थान के लिए ‘damp squib’ यानी ‘ ‘ऊंची दुकान फीका पकवान साबित हुआ.

बजट को लेकर सचिन पायलट की प्रतिक्रिया:
बजट को लेकर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एक बार फिर आम जनता, खासकर युवाओं को निराशा ही हाथ लगी. वित्त मंत्री ने कई योजनाओं की घोषणा तो की है, लेकिन एक स्पष्ट और भरोसेमंद रोडमैप के अभाव में यह समझ पाना मुश्किल है.  आने वाले समय में युवाओं के लिए रोजगार के वास्तविक अवसर कितने और किस स्तर पर उपलब्ध होंगे. पिछली रोजगार संबंधी घोषणाओं की समीक्षा आज तक पारदर्शी रूप से सामने नहीं लाई गई. कितने रोजगार सृजित हुए और कितने कागजों में ही सीमित रह गए. सचिन पायलट ने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों के कारण आर्थिक अस्थिरता को देखते हुए सरकार से उम्मीद थी. इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे, लेकिन ऐसी कोई स्पष्ट रणनीति सामने नहीं आई. आम आदमी पहले से ही महंगाई से परेशान है. फिर भी महंगाई नियंत्रण के लिए कोई सशक्त और ठोस उपाय इस बजट में दिखाई नहीं देते. राजस्थान और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों, जहां भाजपा की सरकारें हैं. वहां भी नई बड़ी परियोजनाओं की घोषणाओं का अभाव निराशाजनक है.

बजट को लेकर बोले पूर्व मंत्री बीडी कल्ला:
बजट को लेकर पूर्व मंत्री बीडी कल्ला ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बजट किसान,गरीब और दलित विरोधी है. इस वर्ग के लिए बजट में कोई विशेष प्रावधान नहीं है. विदेशी निवेशकों को निवेश करने पर टैक्स में छूट दी गई है. जबकि देश के निवेशकों को ऐसी कोई राहत नहीं दी. देशी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कोई घोषणा नहीं हुई. नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन हेतु बजट में कोई प्रावधान नहीं किया.

बीजेपी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद सीपी जोशी बजट पर प्रतिक्रिया:
बीजेपी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद सीपी जोशी ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को निर्णायक गति देने वाला बजट है. स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत को मजबूती देने वाला ऐतिहासिक बजट है. हर जिले में एक महिला छात्रावास बनाने का निर्णय से महिलाओं की समस्या दूर होगी. हर टियर टू और टियर थ्री सिटीज के डवलपमेंट ग्रोथ के लिए बजट में प्रावधान दिए गए. यही से एम्पलॉयमेंट और मिडिल क्लास का डवलपमेंट होता. सैमी कंडक्टर रेयर अर्थ मिनरल्स कैंसर अन्य गंभीर दवाई गंभीर बीमारियों की दवाइयां सस्ती करना राहत देने वाला है.

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान