Home » राजस्थान » नागौर देहात जिले के सभी मंडलों में केंद्रीय बजट 2026 का उत्साहपूर्ण सामूहिक श्रवण

नागौर देहात जिले के सभी मंडलों में केंद्रीय बजट 2026 का उत्साहपूर्ण सामूहिक श्रवण

भारतीय जनता पार्टी, नागौर देहात जिले में केंद्रीय बजट 2026 को लेकर जिले-भर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। जिले के सभी मंडलों में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक श्रवण कार्यक्रम आयोजित किए गए, वहीं वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं अनुभवी कार्यकर्ताओं के मंडल प्रवास भी रहे।
इसी क्रम में परबतसर शहर में जिला स्तरीय सामूहिक श्रवण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिलाध्यक्ष सुनीता रांदड़ के नेतृत्व में, प्रदेश प्रवक्ता स्टेफी चौहान के मुख्य आतिथ्य तथा परबतसर के पूर्व विधायक मान सिंह किनसरिया के विशेष सानिध्य में संपन्न हुआ।
कार्यक्रमों में वक्ताओं ने केंद्रीय बजट 2026 को देश के सर्वांगीण विकास, युवाओं, किसानों, महिलाओं एवं गरीब वर्ग के सशक्तिकरण की दिशा में एक दूरदर्शी और जनहितैषी बजट बताया। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट आत्मनिर्भर भारत एवं विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को मजबूती प्रदान करेगा।
जिले के विभिन्न मंडलों में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के प्रवास के दौरान बजट के प्रमुख बिंदुओं—कृषि एवं ग्रामीण विकास, किसान कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के लिए रोजगार, MSME को प्रोत्साहन तथा बुनियादी ढांचे के विस्तार—पर विस्तार से चर्चा की गई। मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं ने बजट का स्वागत करते हुए इसे जनआकांक्षाओं के अनुरूप बताया।
परबतसर के जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला महामंत्री नवनील गौड़ सहित जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समन्वय एवं सफल संचालन केंद्रीय बजट श्रवण कार्यक्रम के जिला संयोजक डॉ. देवीलाल दादरवाल द्वारा किया गया, जिनके मार्गदर्शन में जिले-भर में मंडल स्तर तक कार्यक्रम सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुए।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सरकारी स्कूलों में एआई से सशक्त होंगे शिक्षक और विद्यार्थी:मुख्य सचिव

राजस्थान की शिक्षा में एआई की भूमिका विषय पर संवाद कार्यक्रम न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)