Home » राजस्थान » हरियाणा में आयोजित सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय क्राफ्ट मेले में राजस्थान पहली बार हुआ शामिल

हरियाणा में आयोजित सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय क्राफ्ट मेले में राजस्थान पहली बार हुआ शामिल

राजस्थान पहली बार हरियाणा में आयोजित होने वाले सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय क्राफ्ट मेले में सहभागी बना है। 31 जनवरी को आरंभ हुए इस मेले में राजस्थान लघु उद्योग निगम (राजसिको) द्वारा बनाया गया ‘राजस्थान चौक’ देश-विदेश के प्रतिभागियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। यहां राजस्थान की कला और संस्कृति को प्रदर्शित किया गया है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा हस्तशिल्प उत्पादों के प्रोत्साहन के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। स्थानीयों उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए पंच गौरव जैसा महत्वपूर्ण कार्यक्रम भी शुरू किया गया है। इस कड़ी में ही इस अंतरराष्ट्रीय मेले में प्रदेश की कला- संस्कृति और उत्पादों को प्रदर्शित किया जा रहा है।

राजसिको के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक शिखर अग्रवाल ने बताया कि 15 फरवरी तक आयोजित होने वाले इस मेले में राजस्थान के हस्तशिल्प और ओडीओपी उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए 20 स्टॉल्स लगाई गई हैं। इन पर महिला एवं बाल विकास विभाग, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, राजस्थली के विशिष्ट हस्तशिल्प एवं अन्य पारंपरिक उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है। साथ ही, एक जिला एक उत्पाद योजना (ओडीओपी) के तहत चयनित उत्पाद भी यहां प्रदर्शित किए जा रहे हैं।

शिखर अग्रवाल ने बताया कि मेले में राज्य की समृद्ध लोककला, हस्तशिल्प, पारंपरिक उत्पाद एवं सांस्कृतिक विरासत को देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के लिए ‘राजस्थान चौक’ बनाया गया है। यहां प्रदर्शित उत्पादों की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बनेगी।

मेले में आकर्षण का केंद्र बना…राजस्थान चौक

20 स्टॉल्स पर प्रदेश के हस्तशिल्प, खादी और ओडीओपी उत्पाद प्रदर्शित

हिंद रफ्तार,जयुपर

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सरकारी स्कूलों में एआई से सशक्त होंगे शिक्षक और विद्यार्थी:मुख्य सचिव

राजस्थान की शिक्षा में एआई की भूमिका विषय पर संवाद कार्यक्रम न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)